Fasting Benefits For Liver: लिवर हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्यों की पूर्ति में बहुत अहम भूमिका निभाता है। जब हमारी लिवर अपना काम ठीक से नहीं करता है, तो इसके कारण शरीर में कई समस्याएं होने लगती हैं। स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है कि आप अपने लिवर को स्वस्थ रखें। लेकिन आजकल का खराब खानपान और जीवनशैली की बुरी आदतों के चलते लोगों में लिवर से जुड़ी समस्याएं काफी देखने को मिल रही हैं, जिसमें लिवर में सूजन, फैटी लिवर, लिवर सिरोसिस और हेपेटाइटिस जैसी समस्याएं बहुत आम हैं। लिवर के ठीक से काम न करने की वजह से शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ने लगती है। पीलिया जैसी गंभीर समस्या भी लोगों में खराब लिवर के कारण ही देखने को मिलती हैं।
इन दिनों नवरात्रि के समय है और भारतीय लोग इस समय फास्टिंग जरूर करते हैं। फास्टिंग करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, लिवर को फिर से रिबूट और इसकी कार्यक्षमता में सुधार करने में भी फास्टिंग बहुत लाभकारी साबित हो सकती है। आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. रेखा राधामोनी (BAMS Ayurveda) की मानें तो "फास्टिंग लिवर को स्वस्थ रखने के लिए एक बेहतरीन उपाय है। यह लिवर से जुड़ी कई समस्याओं को ठीक करने में योगदान दे सकता है।" लिवर को स्वस्थ रखने के लिए फास्टिंग करना कैसे फायदेमंद है, डॉ. रेखाना ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में इसके बारे में विस्तार से बताया है। इसके फायदे जानने के लिए आगे पढ़ें यह लेख...
लिवर स्वास्थ्य के लिए फास्टिंग के फायदे- Fasting Benefits For Liver In Hindi
डॉ. रेखा के अनुसार, "लिवर हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य करता है। यह लिवर से टॉक्सिन्स को नष्ट करके डिटॉक्सिफाई करने, साथ ही हमारे द्वारा खाए जाने वाले फूड्स, जंक फूड्स, सप्लीमेंट्स औरॉ यहां तक की भावनाओं को डिटॉक्सिफाई करने में भी भूमिका निभाता है। लिवर फंक्शन में सुधार करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन हर बार लिवर को दवाओं और सप्लीमेंट्स की नहीं, बल्कि सिर्फ एक ब्रेक की जरूरत होती है। जब आप फास्टिंग करते हैं, तो यह हमारे लिवर को आराम प्रदान करने में मदद करता है। फास्टिंग की मदद से लिवर को फिर से ठीक करने में मदद मिलती है। यह लिवर को रिपेयर करने और इसके संचालन में सुधार करने का एक प्राकृतिक और बहुत ही प्रभावी तरीका है।
इसे भी पढ़ें: लिवर में खराबी होने पर आपके पैरों में दिखाई देते हैं ये संकेत
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: फैटी लिवर के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं ये 5 वेजिटेबल जूस, परेशानी में मिलेता है आराम
एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं?
अगर आप अपने लिवर को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो फास्टिंग करना आपके लिए बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। जरूरी नहीं है कि आप रोज फास्ट करें। सप्ताह में एक बार फास्टिंग से बहुत लाभ मिल सकता है।
All Image Source: Freepik