Expert

फैटी लिवर के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं ये 5 वेजिटेबल जूस, परेशानी में मिलेता है आराम

सब्जियों के जूस से आप फैटी लिवर की समस्या को कम सकते हैं। आगे जानते हैं ऐसे जूस के बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
फैटी लिवर के मरीजों के लिए फायदेमंद होते हैं ये 5 वेजिटेबल जूस, परेशानी में मिलेता है आराम


Vegetable Juice Benefits For Fatty Liver In Hindi: लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग हैं। यह हमारे शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर करने का काम करता है। इसके साथ ही लिवर आहार को पचाने के लिए आवश्यक बाइल जूस बनाने में भी मुख्य भूमिका निभाता है। लेकिन, हमारे खानपान की गलत आदतों के कारण आज के समय में फैटी लिवर की समस्या एक आम परेशानी बनती जा रही है। इस रोग में लिवर में फैट बढ़ने लगता है, जिसकी वजह से पाचन क्रिया प्रभावित होती है। साथ ही, लिवर शरीर के टॉक्सिन (विषेैले पदार्थ) को सही तरह से बाहर नहीं कर पाता है। जिससे शरीर के कुछ अंगों में सूजन की समस्या भी हो सकती है। इस समस्या में आप वेजिटेबल के जूस पी सकते हैं। इससे लिवर की समस्या को कम किया जा सकता है। आगे डाइटिशिन शिवाली गुप्ता से जानते हैं फैटी लिवर में किन सब्जियों का जूस पीना फायदेमंद हो सकता है। 

फैटी लिवर में फायदेमंद जूस - Vegetable Juice Benefits For Fatty Liver In Hindi

लौकी का जूस 

लौकी का जूस किडनी के डिटॉक्स करने की क्षमता को बेहतर करती है। लौकी के जूस में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण पाए जाते हैं। जिससे आपको लिवर की सूजन में आराम मिलता है। साथ ही, लौकी का जूस फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को दूर करने में सहायक होता है।

betroot juice for fatty liver in hindi

चुकंदर का जूस

चुकंदर का जूस आपके लीवर को डिटॉक्स करने और उसके कार्य को बेहतर करने में मददगार होता है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स रक्त को साफ करते हैं। साथ ही, किडनी और लिवर पर पड़ने वाले दबाव को दूर करने के में सहायक होते हैं। इसके नियमित सेवन से फैटी लिवर की समस्या कम होती है। 

जलकुंभी का जूस

जलकुंभी एक पत्तेदार हरी सब्जी है, जिसका उपयोग अक्सर सलाद में किया जाता है। इसका स्वाद हल्का तीखा होता है, लेकिन इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और कैल्शियम, आयरन की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को डिटॉक्स करने लिवर की मदद करते हैं। इससे फैटी लिवर की समस्या में आराम मिलता है। 

गाजर का जूस 

गाजर में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। बिटा-कैरोटीन आपके शरीर में विटामिन ए में परिवर्तित हो जाता है। विटामिन ए लिवर की हेल्थ को बेहतर करता है। साथ ही, फैटी लिवर की समस्या को कम करने में सहायक हो सकता है। गाजर का जूस शरीर के विषैले तत्वों को बाहर करता है। साथ ही, लिवर को डैमेज होने से बचाता है। 

पालक का जूस 

पालक के जूस से आप लिवर की कार्यप्रणाली को बेहतर कर सकते हैं। पालक में ग्लूटाथियोन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आपके लिवर के दबाव को कम करने में सहायक होता है। इसके जूस बनाने के लिए आप पालक की प्यूरी में अदरक और नींबू मिलाकर सेवन कर सकते हैं। इससे फैटी लिवर की समस्या में आराम मिल सकता है। 

इसे भी पढ़ें: लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करेंगे ये 5 योगासन, जानें अभ्यास का तरीका

लिवर शरीर के अन्य अंगों की तरह महत्वपूर्ण होता है। फैटी लिवर समस्या को कम करने के लिए आप जंक फूड और बाहर का खाने से दूरी बनाएं। इससे आपको लिवर की समस्या होने का खतरा कम होता है। लिवर रोग के लक्षण दिखाई देने पर आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 

Read Next

क्या डायबिटीज में भिंडी खाने से शुगर कम होता है? जानें इसकी सच्चाई

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version