पार्टी हो या कैजुअल फंक्शन, आपको एकदम सेलेब्रिटी लुक देंगी ये 3 टिप्स?

महिलाएं चाहे गांव की हो या शहर की, हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे।
  • SHARE
  • FOLLOW
पार्टी हो या कैजुअल फंक्शन, आपको एकदम सेलेब्रिटी लुक देंगी ये 3 टिप्स?


महिलाएं चाहे गांव की हो या शहर की, हर किसी की ख्वाहिश होती है कि वो सबसे अलग और स्टाइलिश दिखे। कई बार जानकारी और अच्छे फैशन के अभाव में महिलाएं ऐसा कर नहीं पाती हैं। अगर आपकी खुद से यह शिकायत है कि आप सुंदर नहीं हैं इसलिए स्टाइलिश नहीं लग सकती हैं तो शायद यह आपकी सबसे बड़ी गलतफहमी है। हर लड़की सुंदर होती है बस जरूरत होती है थोड़ा सा स्टाइलिश टच देने की। हर किसी को लगता है कि स्टाइलिश लड़कियां अलग ही होती हैं। जबकि ऐसा कुछ नहीं है। कोई भी लड़की स्टाइलिश दिख सकती है। फर्क सिर्फ इतना है कि स्टाइलिश लड़कियां खुद को वक्त देती हैं। आज हम आपको सेलेब्रिटी की तरह स्टाइलिश लुक पाने की कुछ आसान टिप्स बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो टिप्स-

इसे भी पढ़ें : पिंक और आॅरेंज नहीं, बल्कि आजकल लिपस्टिक के ऐसे शेड्स हैं ट्रेंडी

  • फैशनेबल दिखना कोई जादू नहीं है और ना ही रॉकेट साइंस है। तो इसे आज से ही शुरू करें। सबसे पहले सुबह को पहनने वाले कपड़े के बारे में एक रात पहले ही डिसाइड करें। हां मालुम है कि इससे पहले आपने कभी सबह पहनने वाले कपड़ों के बारे में नहीं सोचा होगा। सुबह जो गंदे नहीं होते होंगे उसे पहन लेते होंगे। लेकिन ऐसा अब नहीं करें। अब एक रात पहले डिसाइड करें कि क्या पहनना है और उसे आयरन करके रखें।
  • कई लड़कियां खुद को खूबसूरत दिखाने के चक्कर में अधिक मेकअप कर लेती हैं। जो उन्हें अच्छा दिखाने के बजाय काफी बेकार लुक देता है। नेचुरल रहने का मतलब यह भी नहीं है कि आप कुछ मेकअप ही ना करें। सुबह तैयार होते वक्त अपने को थोड़ा सा समय दें। इसके लिए अलार्म का तीन बार बजने का इंतजार ना करें। पहले अलार्म पर ही उठ जाएं और खुद को समय दें। अच्छे से चेहरा धोएं। आइस क्यूब थैरेपी भी चाहे तो यूज़ कर सकते हैं। बाल संवारें। मिसमैट शूज़ की जगह ड्रेस से मैच करते हुए शूज़ निकाल कर दरवाजे पर रख लें।

इसे भी पढ़ें : फिर से ट्रेंड में आया लैदर फैब्रिक, मोटे लोगों के लिए है बेस्ट

  • अधिकतर लड़कियां ये समझ कर कुछ भी अंडरगारमेंट्स पहन लेती हैं कि इन्हें कौन देख रहा है? हालांकि यह बात सही हैं इन्हें देख कोई नहीं रहा है लेकिन आपको ये बात जरूर पता होनी चाहिए कि स्टाइलिश लड़कियों को अंडरगारमेंट के लुक के बारे में पता होता है। इसलिए वो ड्रेस से मैट करती हुई या उसके कॉन्ट्रास्ट के अंडरगारमेंट्स पहनती हैं जिससे की अगर अंडरगारमेंट्स दिखे भी तो वो भद्दे नहीं दिखे। गर्मी में खराब अंडरगारमेंट्स फिटेड जींस और टॉप के साथ आपको रुला सकती है। इसलिए फैब्रिक का विशेष तौर पर ध्यान रखें।
  • अब उस लड़की का ख्याल करें जिससे आफ बहुत ज्यादा इंस्पायर हैं। आपकी ड्रीमगर्ल ने कहीं से फैशन की पढ़ाई नहीं की है। वो वहीं करती है जो उसे पसंद है और खुद का स्टाइल फॉलो करती है। सो उससे इंस्पायर जरूर हों लेकिन खुद के पसंद का भी ख्याल रखें। उसको इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।
  • कुछ लड़कियां अपने दिमाग में ये बैठा लेती हैं कि उन पर सिर्फ एक ही तरह की ड्रेस अच्छी लगती है। जबकि ऐसा नहीं है। वेल-ड्रेस्ड वूमेन वो होती है जिसके पास एक ओकेजन के लिए बहुत ही स्पेशल वाली ड्रेस होती है। जिसमें उसे पता है कि वो बहुत अच्छी और दूसरो से सुंदर लग सकती है। मिनीस्कर्ट किसी भी पार्टी के लिए परफेक्ट नहीं है। एक वन पीस या फ्लेशी स्कर्ट एक टॉप के साथ और साथ में हाई हील काफी है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Fashion and Style In Hindi

Read Next

झुर्रियों और उम्र के प्रभाव को कम कर त्वचा को जवान रखते हैं ये 10 फल

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version