Fact Checked

FACT CHECK: क्या वाकई नीम के बीज खाने से किडनी की पथरी ठीक होती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

Is Neem Seeds Good For Kidney Stones: नीम के बीज का सेवन करने से किडनी स्टोन ठीक होने को लेकर किसी तरह के वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
FACT CHECK: क्या वाकई नीम के बीज खाने से किडनी की पथरी ठीक होती है? डॉक्टर से जानें सच्चाई


Is Neem Seeds Good For Kidney Stones: भारत में, पारंपरिक रूप से कई बीमारियों के इलाज के लिए आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें से एक है नीम का पेड़, जिसके विभिन्न हिस्सों को औषधीय माना जाता है। कुछ जगहों पर  यह दावा किया जाता है कि नीम की गुठली या बीज किडनी की पथरी (kidney stones) के इलाज में कारगर होती है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी ही बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई नीम के बीज किडनी स्टोन में फायदेमंद होते हैं?

क्या नीम के बीज खाने से किडनी की पथरी ठीक होती है? 

आयुर्वेद में नीम को अनेकों औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। लेकिन इसका गलत तरीके से इस्तेमाल सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एसके पांडेय ने बताया, "नीम की पत्तियों में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो किडनी में पथरी को बनने से रोकने में मदद कर सकते हैं। इन तत्वों से शरीर में मूत्र प्रवाह बढ़ जाता है और पथरी को तोड़ने में मदद मिलती है। लेकिन नीम के बीज का सेवन करने से किडनी स्टोन ठीक होने को लेकर किसी तरह के वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।"

is neem seeds good for kidney stones

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या वाकई सोडा पीने से कैंसर हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

नीम के बीज खाने के नुकसान

भले ही आयुर्वेद में नीम का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों में किया जाता है, लेकिन इसका अधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। नीम के बीज का सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के करने से शरीर को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। नीम की गुठली का अत्यधिक सेवन पथरी को बढ़ावा दे सकता है। नीम में ऑक्सालेट (oxalate) नामक तत्व पाया जाता है, जो पथरी का एक मुख्य कारण है।  इसके अलावा, नीम के ज्यादा सेवन से किडनी को नुकसान पहुंचने का भी खतरा होता है।

किडनी स्टोन से कैसे बचें?

सादा पानी, फलों का रस, दूध और छाछ या लस्सी, नारियल पानी और नींबू पानी सभी अच्छे पेय पदार्थ हैं। इसके अलावा चीनी, मीठा सोडा और कोला जैसे पेय पदार्थों के सेवन से किडनी स्टोन का खतरा बढ़ जाता है। शराब का सेवन न ही गुर्दे की पथरी के जोखिम को बढ़ाती है और न ही इसका सेवन पथरी की समस्या से बचने के लिए किया जाना चाहिए। किडनी शरीर में मौजूद जरूरी अंगों में से एक है। इसका प्रमुख काम शरीर में खून और पेशाब को फिल्टर करना और शरीर में मौजूद गंदगी या विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालना है। साथ ही किडनी हड्डियों को हेल्दी रखने, रेड ब्लड सेल्स को बनाने और ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करने में भी मदद करता है। किडनी स्टोन की समस्या का शुरुआत में इलाज कराना बहुत जरूरी माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या एक्स-रे कराने से कैंसर का खतरा बढ़ जाता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई

नीम की गुठली के पथरी के इलाज में फायदेमंद होने के पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं हैं।  वास्तव में, इसका ज्यादा सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। यदि आपको पथरी की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह लें। वे आपके लिए उचित उपचार का सुझाव देंगे।

(Image Courtesy: freepik.com)

Read Next

गर्दन के आस-पास का कालापन दूर करेगा सेब का स‍िरका, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version