
Does Stress Really Cause Hair Loss: आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली, कामकाज के प्रेशर समेत सैंकड़ों वजहों से लोगों में स्ट्रेस तेजी से बढ़ रहा है। स्ट्रेस की वजह से दुनिया भर में हर तीसरा व्यक्ति परेशान है। बढ़ते स्ट्रेस और खानपान में गड़बड़ी की वजह से लोगों में बाल झड़ने की समस्या भी तेजी से बढ़ी है। अब तो कम उम्र में बाल झड़ने और बाल सफेद होने की समस्या बेहद आम हो चुकी है। हालांकि स्ट्रेस के अलावा कई अन्य फैक्टर्स भी बाल झड़ने के लिए जिम्मेदार होते हैं। लेकिन इंटरनेट से लेकर अखबार और विज्ञापनों में आपको कई जगहों पर यह लिखा मिल जाएगा कि स्ट्रेस लेने से आपको हेयर फॉल की समस्या होती है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई स्ट्रेस लेने से बाल झड़ते हैं यह यह दावा सिर्फ एक मिथ है।
क्या स्ट्रेस की वजह से बाल झड़ते हैं?- Does Stress Really Cause Hair Loss in Hindi
बाल झड़ने की समस्या आज के समय में बहुत आम हो गयी है। खानपान में गड़बड़ी, खराब जीवनशैली और बढ़ता तनाव इसके लिए जिम्मेदार माने जाते हैं। बहुत ज्यादा तनाव या स्ट्रेस की वजह से आपको कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हेयर ट्रांसप्लांट सेंटर के सीनियर डॉ. अनिल गर्ग कहते हैं कि बाल झड़ने के पीछे तनाव के अलावा कई दूसरे कारण भी जिम्मेदार होते हैं। जीवनशैली से जुड़ी आदतें जैसे स्मोकिंग और शराब का सेवन भी बाल झड़ने के पीछे जिम्मेदार होता है। इसके अलावा आपका खानपान, शारीरिक स्वास्थ्य और आनुवांशिक कारण भी बाल झड़ने के पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि बाल झड़ने के पीछे स्ट्रेस एक कारण हो सकता है, लेकिन इसके अलावा कई दूसरे फैक्टर्स भी इसके लिए जिम्मेदार होते हैं।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या गीले बालों में बाहर जाने से आप बीमार पड़ सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें सच्चाई
डॉक्टर कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि आपका स्ट्रेस लेवल बढ़ते ही बाल झड़ने शुरू हो जाते हैं। अगर आप लंबे समय से तनाव से जूझ रहे हैं, तो इसकी वजह से शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इसकी वजह से आपकी डाइट और लाइफस्टाइल भी प्रभावित होती है। जिसका सीधा असर आपके बालों के ग्रोथ साइकल पर पड़ता है। इसके कारण बाल उगने और बालों के विकास की प्रक्रिया प्रभावित होती है। छह महीने से ज्यादा समय से अगर आप तनाव से ग्रसित हैं तो इसकी वजह से आपको हेयर फॉल शुरू हो सकता है। बहुत ज्यादा स्ट्रेस या तनाव की वजह से बाल झड़ने की समस्या को तेलोजन इफलुवियम कहते हैं।
स्ट्रेस को कैसे कम करें- How to Reduce Stress
तनाव या स्ट्रेस अब हर व्यक्ति के जीवनशैली का हिस्सा बन गया है। इससे बचने के लिए नियमित रूप से हेल्दी डाइट और अच्छी जीवनशैली अपनानी चाहिए। नियमित रूप से व्यायाम या एक्सरसाइज का अभ्यास करने और पौष्टिक आहार का सेवन करने से आप इस स्थिति को कंट्रोल कर सकते हैं। तनाव से बचने के लिए रोजाना कुछ देर तक योग या व्यायाम का अभ्यास और मेडिटेशन करना बहुत फायदेमंद होता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)