
Does Papaya And Lemon Juice Bad For Health: शरीर को फिट और हेल्दी बनाए रखने के लिए खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। फूड्स को खाने का तरीका भी आपकी सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। गलत तरीके से चीजों का सेवन करने से कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। पपीता का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इसका भी गलत तरीके से सेवन करना गंभीर हो सकता है। ऐसा कहा जाता है की पपीता और नींबू का सेवन शरीर के लिए जहर हो सकता है। इसलिए इन दोनों चीजों को एक साथ खाने से बचना चाहिए।
सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी ही बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई पपीता और नींबू का एक साथ सेवन जहर के समान है?
क्या वाकई पपीता और नींबू एक साथ खाने से पेट में जहर बन जाता है?- Does Papaya And Lemon Juice Bad For Health in Hindi
ऐसा कहा जाता है, पपीता और नींबू का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। पपीता वैसे तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन इसका गलत तरीके से सेवन शरीर के लिए बहुत गंभीर हो सकता है। पपीते में एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल्स की अच्छी मात्रा होती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "कुछ लोगों को पपीता और नींबू एक साथ खाने से नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। दरअसल, पपीते में पपैन नामक एक तत्व होता है, जिससे कुछ लोगों को एलर्जी हो सकती है। ऐसे लोग अगर पपीता और नींबू का एक साथ सेवन करते हैं, तो गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इसके अलावा पपीता और नींबू का एक साथ सेवन करने से यह जहर के रूप में बदल जाता है, को लेकर कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण मौजूद नहीं हैं।"
इसे भी पढ़ें: क्या खीरा और दही एक साथ खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान
पपीता और नींबू एक साथ खाने के नुकसान- Side Effects Of Eating Papaya And Lemon Together in Hindi
1. पेट की समस्याएं: कुछ लोगों को पपीते और नींबू का सेवन करने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि गैस, अपच, या दर्द।
2. एलर्जी: कुछ लोगों को पपीता या नींबू से एलर्जी हो सकती है, ऐसे लोगों को इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
3. एसिडिटी: पपीता और नींबू का मिश्रण एसिडिटी को बढ़ा सकता है।
4. दांतों की समस्याएं: नींबू का रस दांतों के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो दांतों को गंभीर नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है।
पपीता और नींबू का सेवन करने के बाद अगर आपको किसी भी तरह की समस्या होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। वैसे तो इसका सेवन करने से कोई गंभीर नुकसान नहीं पहुंचता है।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version