Sun Sep 27, 2026 | 08:29 AM IST

Doctor Verified

क्या खीरा और दही एक साथ खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान

Should You Eat Curd And Cucumber Together: क्या दही और खीरा एक साथ खा सकते हैं? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
क्या खीरा और दही एक साथ खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसानक्या खीरा और दही एक साथ खाना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें इसके नुकसान

Should You Eat Curd And Cucumber Together: गर्मी के मौसम में ठंडी और पानी की पर्याप्त मात्रा वाली चीजों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इस मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। गर्मियों में लोग रायता, सलाद जैसी चीजों का सेवन खूब करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और कई पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। इस मौसम में दही और खीरा का सेवन भी खूब किया जाता है। खीरा में फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ए, फास्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं दही भी कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। गर्मियों में खीरा और दही का रायता लोग खूब खाते हैं। कुछ लोगों का यह सवाल है कि क्या दही और खीरा एक साथ खाना सुरक्षित होता है? आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं खीरा और दही एक साथ खाने के फायदे और नुकसान।

खीरा और दही एक साथ खा सकते हैं?- Can We Eat Curd And Cucumber Together in Hindi

खानपान से जुड़ी गलत आदतों की वजह से कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। इसकी वजह से आपको डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। कई बार लोग गलत फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करने लगते हैं, इसकी वजह से आपको कई गंभीर परेशानियों का खतरा रहता है। खीरा और दही का सेवन करने को लेकर भी लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डायटीशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि खीरा और दही एक साथ खाना सुरक्षित होता है। लेकिन ऐसे लोग जिनको पाचन तंत्र से जुड़ी कोई गंभीर परेशानी है, उन्हें इसका सेवन करने से बचना चाहिए। 

Should You Eat Curd And Cucumber TogetherShould You Eat Curd And Cucumber Together

इसे भी पढ़ें: बूंदी रायता vs खीरे का रायता क्या है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर

खीरा और दही खाने के फायदे- Benefits Of Eating Curd And Cucumber Together in Hindi

खीरा और दही का सेवन एक साथ करने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-

1. वजन कम करने में फायदेमंद

खीरा और दही में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को हेल्दी रखने और वजन कम करने में मदद करता है। सुबह के समय इसका सेवन करने से आपको बार-बार भूख भी नहीं लगती है। गर्मियों के मौसम में इसका सेवन करने से आपकी सेहत को कई अनोखे फायदे मिलते हैं।

2. ब्लड प्रेशर में फायदेमंद

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने के लिए दही और खीरा एक साथ खाना फायदेमंद माना जाता है। इनमें मैग्नीशियम और पोटेशियम की मात्रा होती है। खीरा और दही एक साथ खाने से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में फायदा मिलता है।

3. शरीर को रखे हाइड्रेट

शरीर को हाइड्रेटेड बनाए रखने के लिए दही और खीरा एक साथ खाना बहुत फायदेमंद होता है। गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी का खतरा बना रहता है। इस मौसम में दही और खीरा का सेवन आपको लू से बचाने में भी मदद करता है।

4. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

पाचन तंत्र को हेल्दी और बीमारियों से मुक्त बनाए रखने के लिए खीरा और दही का एक साथ सेवन फायदेमंद होता है। खीरे और दही में मौजूद गुण पाचन तंत्र को ठीक रखने और अपच, एसिडिटी, ब्लोटिंग जैसी परेशानी में फायदा देते हैं।

इसे भी पढ़ें: गर्मियों में खीरे का रायता खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें बनाने का तरीका

खीरा और दही दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। गर्मियों में इनका सेवन करने से आपका शरीर ठंडा रहता है और लू से बचाव होता है। शरीर में पानी की कमी से बचने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

→ क्या खरबूजा खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है? जानें एक्‍सपर्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 04, 2023 20:51 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content