त्वचा की सिकुड़न और चेहरे पर झुर्रियां पड़ना, प्रकृति का नियम है। ऐसा एक उम्र के बाद हर किसी के साथ होता है। लेकिन चेहरे की झुर्रियों को फेशियल एक्सरसाइज़ से काफी हद तक कम किया जा सकता है। ये बात वैज्ञानिक रिसर्च में भी साबित हो चुकी है। जिस प्रकार से शरीर के अन्य हिस्सों के लिए लोग जिम में एक्सरसाइज़ और योगा करते हैं उसी प्रकार से चेहरे की एक्सरसाइज़ से झुर्रियों को दूर किया जा सकता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, रोजाना दिन में एक बार 30 मिनट तक चेहरे का व्यायाम करने से इसका रिजल्ट कुछ ही हफ्तों में देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: थ्रेडिंग के बाद लगे कट को तुरंत सही करते हैं ये आसान टिप्स
क्या है चेहरे का व्यायाम
चेहरे का व्यायाम यानी आंखों, गालों और होठों का ऐसा व्यायाम जिसमें इन अंगों को विभिन्न अवस्थाओं में परिवर्तन किया जाता है। इसमें नथुने फुलाकर सांस लेना, गाल फुलाना, दबे होठों को जोर लगाकर झटके से हवा बाहर छोड़ना आदि प्रक्रियाएं शामिल हैं, जिसे कई बार दोहराया जाता है।
चेहरे की झुर्रियां कैसे दूर करें
सबसे पहले आप अपने चेहरे पर ध्यान केंद्रित कर उसे कसने की कोशिश करें। इसके बाद फिर से वापस अपने सामान्य मुद्रा में आ जाएं। ऐसा आप कम से कम 7 बार करें। यह आपके चेहरे की मांसपेशियों में तनाव यानी खिंचाव लाएगी इससे त्वचा की झुर्रियां कम होंगी। एक अन्य विधि यह है कि सबसे पहले सीधे बैठ जाएं। इसके बाद होंठों को खोलते हुए दांतों को एक-दूसरे से सटाकर रखें। इसके बाद जबड़ों को फैलाएं जिससे दांत जबड़ों से अलग होते हुए महसूस हो। ऐसे ही एक बार जबड़े को फैलाएं और फिर उन्हें सिकोड़ने की कोशिश करें।
इसे भी पढ़ें: इन नेचुरल मेकअप रिमूवर से आंखों को नहीं होगा कोई नुकसान
जॉ लाइन के लिए एक्सरसाइज़
सबसे पहले आप कुर्सी पर सीधी होकर बैठ जाएं। अपना सिर पीछे की ओर ले जाएं और ऊपर की ओर देखें। आराम की मुद्रा में बैठें। बहुत ज्यादा खिंचाव महसूस न करें। अब अपने होंठों को ऐसे सिकोड़े और फिर खींचें जैसे कि आप आसमान को चूम रहे हैं। आप अपने होंठों को सिकोड़कर 10 सेकेंड तक स्थिर रहें। इसके बाद आप आराम की मुद्रा में आ जाएं और अपना सिर वापस सीधा करे। ऐसा आप कम से कम 5 बार करे।
ठोढ़ी, माथा और गर्दन के लिए एक्सरसाइज़
इसे करने के लिए आप सबसे पहले बिस्तर पर सीधी लेट जाएं। इसके बाद अपना सिर बिस्तर के किनारे पर जमीन की ओर लटकाएं। अब धीरे-धीरे अपना सिर ऊपर की ओर उठाएं और मन में 10 तक गिनती गिनते हुए अपने पंजों को देखने की कोशिश करे। इसके बाद फिर आराम की मुद्रा में आ जाएं। अपना सिर दोबारा उसी अवस्था में ले आएं। इस प्रक्रिया को 5 बार दोहराएं।
इसे भी पढ़े़: मसूर दाल के ये 3 फेसपैक हफ्ते भर में दूर करेंगे मुंहासे और चेहरे पर लाएंगे निखार
आंखों के लिए
- आंखों के आसपास की ढीली त्वचा, सूजी आंखों और लटकी हुई पलकों को कुछ व्यायाम की सहायता से ठीक कर सकती है।
- अपनी आंखों की मांसपेशियों को इस प्रकार टोन करे- अपनी दो अंगुलियों को सिर के इधर-उधर यानी माथे के दोनों किनारों पर रखकर दबाएं और आंखों को तेजी के साथ खोलें-बंद करे। ऐसा कम से कम दस बार करे।
- जमीन या कुर्सी पर सीधी बैठ जाएं। आंखें बंद करके आराम की मुद्रा में रहे। जब आप अपनी आंखों को बंद करे तो सबसे पहले जितना संभव हो, नीचे देखें और फिर जितना संभव हो ऊपर देखने की कोशिश करे। ऐसा दस बार करे।
- सीधी बैठें। आंखों को बंद करके आराम की मुद्रा में आएं। अब अपनी भौंहों को जितना संभव हो ऊपर की ओर खींचें और पलकों को नीचे की ओर खींचें। इसी स्थिति में रहकर पांच तक गिनें फिर आराम की अवस्था में आएं। यह प्रक्रिया पांच बार दोहराएं।
- आराम की मुद्रा में सीधी बैठें और आंखें खुली रखें। अपनी आंखों को आधा बंद करें। निगाहे जमीन की ओर रखें और भौंहों को जितना संभव हो, ऊपर की ओर खींचें। फिर आंखें खोल कर पलकों को इतना फैलाएं कि आंखों का ज्यादा से ज्यादा सफेद भाग नजर आए।
- आंखें बंद करें। फिर अपनी हथेलियों को रगड़कर आंखों पर रखें। ऐसा पांच बार करने से आंखों को आराम मिलता है और उनकी सूजन भी दूर हो जाती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Beauty In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version