थ्र‍ेडिंग के बाद लगे कट को तुरंत सही करते हैं ये आसान टिप्स

आईब्रो चेहरे पर मौजूद एक ऐसी चीज है जो चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
थ्र‍ेडिंग के बाद लगे कट को तुरंत सही करते हैं ये आसान टिप्स


आईब्रो चेहरे पर मौजूद एक ऐसी चीज है जो चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। अगर आईब्रो शेप में हो तो आंखों के साथ-साथ पूरे चेहरे की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। आईब्रो ना सिर्फ आपके चेहरे के शेप को परभाषित करता है बल्कि आपके चेहरे के फीचर को बढा कर आंखों को डिफाइन भी करता है। बहुत ज्यादा पतली या मोटी आईब्रो भी पर्सनेलिटी को बिगाड़ देती है। जिसके लिए महिलाएं थ्रेडिंग का सहारा लेती हैं। कई बार आईब्रो बनवाते वक्त फेस पर कट लग जाते हैं। जो कुछ देर तक जलन करने के बाद काली पपड़ी के रूप में जम जाते हैं। जो बहुत बुरे लगते हैं। आज हम आपको थ्र‍ेडिंग के बाद स्किन पर लगे कट से तुरंत छुटकारा दिलाने वाली टिप्स बता रहे हैं। 

थ्रेडिंग के बाद लगे कट

थ्रेडिंग बनाने से वाकई चेहरे पर चार चांद लग जाते हैं। आजकल महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरुष भी खूब थ्रेडिंग बनाते हैं। लेकिन कई महिलाओं की स्किन बहुत कोमल होती है जिससे थ्रेडिंग बनाने के बाद आईब्रोज के आसपास कट लग जाते हैं। कई बार ये कट गहरे निशान भी छोड़ देते हैं। आज हम आपको थ्रेडिंग के बाद लगे कट दूर करने के जबरदस्त उपाय बता रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : आईब्रो को प्राकृतिक तरीके से मोटा करने के उपाय

पानी से चेहरा धोएं 

जब भी आप थ्रेडिंग बनवाएं तो सबसे पहले घर आकर साफ गुनगुने पानी से चेहरा धोएं। चाहे आपकी स्किन सेंसटिव है या नहीं है, थ्रेडिंग बनाने के बाद चेहरा हमेशा गुनगुने पानी से ही धोना चाहिए। चेहरा धोने के बाद एक कॉटन के कपड़े से हल्के हाथों से मुंह पोंछें क्योंकि जोर से रगड़ने से स्किन ड्राई हो जाती है। अगर आप चाहे तो थ्रेडिंग के आसपास डेटोल को कॉटन में ले कर भी लगा सकती हैं।

सुगांधित उत्‍पाद से रहें दूर

अगर आपको लग रहा है कि आपके चेहरे पर थ्रेडिंग के बाद कट लग गए हैं तो उस हिस्‍से में कम से कम 12 घंटे की अवधि के दौरान एसिड की मौजूदगी वाले सुगांधित कॉस्‍मेटिक उत्‍पाद जैसे क्‍लींजर और मॉश्‍चराइचर न लगाएं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि यह एसिडिक उत्‍पाद त्‍वचा की बाहरी परत को हटा देते हैं। बाल हटाने के बाद इन्‍हें इस्‍तेमाल करने से प्रतिकूल प्रतिक्रिया हो सकती है, खासकर अगर आपकी संवेदनशील त्‍वचा है तो। आप चाहें तो उस जगह पर ठंडक के लिए आलू, शहद या फिर खीरे के रस का इस्तेमाल कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें : प्राकृतिक रूप से कैसे पायें लंबी और घनी पलकें

लोशन लगाएं

कट के बाद उनके निशान से बचने के लिए थ्रेडिंग बनाने के बाद हमेशा चेहरे पर कोई क्रीम या लोशन लगाएं। इससे थ्रेडिंग के बाद दर्द तो कम होगा ही साथ ही कट के निशान भी नहीं बनेंगे। आप चाहे तो दालचीनी के पानी को भी चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आप अपना चेहरा धोना चाहती हैं तो गुलाब जल से धोयें। यह प्राकृतिक जल, आईब्रो पर लगने वाले कट को सही कर देता है और दाने व पिंपल भी सही हो जाते हैं।

थ्रेडिंग से पहले

थ्रेडिंग करवाने से पहले चेहरे को धोकर अच्‍छे से पोंछ लें। याद रखें थ्रेडिंग बनवाने से पहले चेहरे पर कोई लोशन या क्रीम ना लगाएं। स्किन जितनी ड्राई होगी आईब्रो उतनी ही सही बनेगी। आप चाहें तो त्‍वचा को गुनगुने पानी से धोकर भी जा सकती हैं। इससे थ्रेडिंग करवाते समय दर्द कम होगा और आप फ्रेश फील करेगी। अगर फिर भी कट लगते हैं तो रात को सोने से पहले आईब्रो वाली जगह पर शुद्ध नारियल का तेल लगा लें। काफी आराम मिलेगा।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Beauty In Hindi

Read Next

मसूर दाल के ये 3 फेसपैक हफ्ते भर में दूर करेंगे मुंहासे और चेहरे पर लाएंगे निखार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version