मानसून में इस तरह करें अपने चेहरे की देखभाल, स्किन में आएगा निखार

Monsoon Skin Care in Hindi: मानसून में चेहरे को अधिक देखभाल की जरूरत पड़ती है। आप इस तरह से अपनी फेस केयर कर सकते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में इस तरह करें अपने चेहरे की देखभाल, स्किन में आएगा निखार


Face Care for Monsoon in Hindi: वैसे तो हर मौसम में चेहरे को प्रॉपर केयर की जरूरत होती है, लेकिन मानसून में फेस की  एक्स्ट्रा केयर करनी चाहिए। मानसून में हम सभी को अधिक त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, मानसून में पसीना, चिपचिपापन, गंदगी और बैक्टीरिया के कारण चेहरे पर मुंहासे निकलने लगते हैं। इसके अलावा ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। अगर आप मानसून में चेहरे की  एक्स्ट्रा केयर करेंगे, तो इन समस्याओं से बच सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं, मानसून में चेहरा यानी फेस की केयर (Face Care in Monsoon) कैसे की जानी चाहिए, ताकि मुहांसों आदि से बचा जा सके।

1. स्क्रब करें

मानसून में  एक्स्ट्रा ऑयल, पसीना और गंदगी स्किन पोर्स को बंद कर देते हैं। इससे चेहरे पर मुंहासे होने लगते हैं। चेहरे पर डेड स्किन सेल्स नजर आने लगती हैं। इसके लिए आपको अपने चेहरे को स्क्रब करना जरूरी होता है। इससे चेहरे की गहराई से सफाई होती है और स्किन फ्रेश और क्लियर नजर आती है। आप हफ्ते में 1-2 दिन चेहरे की स्क्रबिंग कर सकते हैं। कॉफी और शुगर पेस्ट अच्छा स्क्रबर हो सकता है।

skin care

2. विटामिन सी 

फेस केयर रूटीन में विटामिन सी सीरम को भी शामिल किया जा सकता है। मानसून में आपको चेहरे पर सुबह और रात को सोते समय विटामिन सी सीरम जरूर लगाना चाहिए। चेहरे पर विटामिन सी लगाने से रंगत में निखार आता है, चेहरा ग्लोइंग और खूबसूरज नजर आता है। विटामिन सी फेस स्किन में गहराई तक जाता है और चेहरे को फ्रेश बनाता है।

इसे भी पढ़ें- गर्दन का कालापन दूर करने के लिए इन 4 तरीकों से करें बेसन का इस्तेमाल

3. सनस्क्रीन लगाएं

सिर्फ गर्मी ही नहीं मानसून में भी स्किन को सनस्क्रीन की जरूरत पड़ती है। यूवीए और यूवीबी किरणें त्वचा को नुकसान पुहंचाती हैं, इसलिए सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होता है। सनस्क्रीन स्किन में एक लेयर बनाती है और सूरज की किरणों से होने वाले नुकसान से बचाती है। इसके लिए आप सनस्क्रीन और मॉइश्चराइजर लगाएं। 

4. मेकअप न लगाएं

बारिश के मौसम में मेकअप अप्लाई करने से बचें क्योंकि हैवी मेकअप करके त्वचा को सांस लेने में मुश्किल होती है। इससे कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं (Skin problems in Monsoon) हो सकती हैं। अगर आप कभी-कभी मेकअप करते भी हैं, तो रात को सोने से पहले मेकअप को अच्छी तरह से रिमूव जरूर कर लें। इससे चेहरे पर जल्दी से मुहांसे नहीं निकलेंगे और चेहरा एकदम साफ नजर आएगा।

5. टोनर अप्लाई करें

चेहरे में नमी बनाए रखने के लिए टोनर अप्लाई करना बहुत जरूरी होता है। टोनर चेहरे की स्किन के पीएच लेवल को बैलेंस करता है। इसलिए आपको अपने मानसून फेस केयर रूटीन में एल्कोहल फ्री टोनर का यूज करना चाहिए। टोनर चेहरे को मॉइश्चराइज रखता है व रूखा और बेजान होने से बचाता है।

face mask

6. क्ले फेस मास्क

मानसून में चेहरे को  एक्स्ट्रा ऑयल से बचाना बहुत जरूरी होता है। अधिक ऑयल स्किन पर मुहांसे, व्हाइटहेड्स का कारण बन सकता है। फेस के एक्सट्रा ऑयल को निकालने के लिए आप क्ले फेस मास्क अप्लाई कर सकते हैं। क्ले फेस मास्क ऑयल को सोख लेता है और अधिक उत्पादन को भी रोकता है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे चेहरे से बैक्टीरिया और गंदगी भी रिमूव होगी।

इसे भी पढ़ें- धूप की वजह से काली हो गई है गर्दन, तो इन 4 तरीकों से लगाएं एलोवेरा

7. सेंसिटिव एरिया को न भूलें

हम अकसर अपने चेहरे की देखभाल करते रहते हैं, लेकिन आंखों के आसपास और होंठों की देखभाल करना भूल जाते हैं। जबकि मानसून में इन एरिया को भी अधिक केयर की जरूरत होती है। आंखों के आसपास आप आई क्रीम जरूर लगाएं। वहीं होंठों की डेड स्किन को निकालने के लिए स्क्रब करना बिल्कुल न भूलें।

आपको भी मानसून में  अपने चेहरे की  एक्सट्रा केयर जरूर करनी चाहिए। मानसून में चेहरे पर सनस्क्रीन, क्ले फेस मास्क, टोनर और मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करना चाहिए। इससे चेहरे का  एक्स्ट्रा ऑयल निकलेगा और त्वचा संबंधी समस्याओं से बचाव होगा।

Read Next

चावल और गुलाब जल से घर पर बनाएं टोनर, स्किन बनेगी ग्लोइंग

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version