Hajj Yatra 2024 Death: साउदी अरब में बढ़ते तापमान ने मचाया कोहराम, गर्मी से गई 1300 हज यात्रियों की जान

हाल ही में सउदी अरब में तेज गर्मी की वजह से 1300 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो गई है। इसमें भारतीय यात्रियों की भी बड़ी संख्या है।
  • SHARE
  • FOLLOW
Hajj Yatra 2024 Death: साउदी अरब में बढ़ते तापमान ने मचाया कोहराम, गर्मी से गई 1300 हज यात्रियों की जान


Hajj Yatra 2024 Death: गर्मी का कहर केवल भारत में ही नहीं बल्कि, देश-विदेश में भी बढ़ते तापमान के कारण लोग हीटवेव का शिकार हो रहे हैं। हाल ही में सउदी अरब में तेज गर्मी की वजह से 1300 से ज्यादा हज यात्रियों की मौत हो गई है। इसमें भारतीय यात्रियों की भी बड़ी संख्या है। चिलचिलाती गर्मी में हज की यात्रा पूरी करने आए कई यात्री ऐसे थे, जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। यात्रियों की मौत का कारण भीषण गर्मी बताया जा रहा है। यात्रियों ने बिना किसी विश्राम के काफी लंबी दूरी तय की। आइये जनरल फीजिशियन डॉ. सुरेंद्र कुमार से जानते हैं हीट स्ट्रोक से बचने के उपायों के बारे में।

50 डिग्री सेल्सियस के पार है तापमान (Temperature rises above 50 Degree)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल मक्का में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री फहद अल-जलाजेल ने यात्रियों की मौत की जानकारी देते हुए बताया कि हज यात्रियों ने बिना किसी आराम और आश्रय के ही धूप में लंबी दूरी तय की, जिससे गर्मी लगने के कारण उनकी मौत हो गई। हज यात्रा के दौरान मरने वाले लोगों में ज्यादातर मिस्र के लोग शामिल थे। जान जाने वालों में 98 भारतीय भी शामिल थे। वहीं, विदेश मंत्रालय के मुताबिक पिछले साल भी हज करने के दौरान 187 भारतीयों की जान गई थी। 

हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें? (What to do on Heatstroke)

  • हीट स्ट्रोक होने पर सबसे पहले आपको किसी छांव वाली जगह पर बैठना चाहिए। 
  • हीट स्ट्रोक आने पर आपको सबसे पहले पानी पीना चाहिए, जिससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बैलेंस रहे। 
  • ऐसी स्थिति होने पर पीड़ित के माथे और मुंह पर ठंडे पानी के छीटे मारें। 
  • ऐसे में व्यक्ति को हवा में लेटाकर उसके हाथ-पैर फैला दें। 
  • ऐसे में अगर व्यक्ति ने ज्यादा कपड़े पहने हैं तो उसे कपड़े निकालें। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी और लू के दौरान गलत डाइट बना सकती है कई समस्याओं का शिकार, जानें इस दौरान डाइट में क्या-क्या है जरूरी

हीट स्ट्रोक से बचने के तरीके (Tips to Prevent Heatstroke)

  • हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आपको तेज धूप में निकलने से बचना चाहिए। 
  • इसके लिए आपको हल्के कपड़े पहनने चाहिए और घर के अंदर रहने की कोशिश करनी चाहिए। 
  • हीट स्ट्रोक से बचने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहना है। 
  • तापमान ज्यादा होने पर अधिक एक्सरसाइज करने से बचें। 
  • पसीना आने पर तुरंत नहाने से परहेज करना चाहिए। 

Read Next

'बाहुबली' फेम अनुष्का शेट्टी हुईं लॉफिंग डिजीज का शिकार, जानें क्या है यह बीमारी और इसके लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version