हम लोग अक्सर अखबारों में, टीवी में और अपने आसपास एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर की खबरों के बारे में पढ़ते और सुनते रहते हैं। अधिकतर मामलों में लोग पुरुषों को ही दोषी मानते हैं। समाज में ऐसी अवधारणा बन गई है कि एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर महिलाएं नहीं बल्कि पुरुष जिम्मेदार होते हैं। जबकि यह सच नहीं है। आजकल जिस तरह महिलाएं और पुरुष हर क्षेत्र में कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। ठीक उसी तरह एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर करने के मामले में भी महिलाएं आज किसी से पीछे नहीं है। हैरानी के बात यह है कि यह अफेयर लड़कियां नहीं महिलाएं ज्यादा करती हैं। यानि कि इस तरह के मामले 40 साल की उम्र से अधिक की महिलाओं में अधिक देखे जाते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि एक रिसर्च का कहना है।
महिलाओं के अफेयर करने का कारण
टीनेज हो या फिर उम्र के शुरुआती दौर 30 से 35 वर्ष में हर कोई अपने अपने कामों में व्यस्त रहता है और उसके पास बोर होने का समय नहीं होता है। लेकिन 40 साल के बाद एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर होने का सबसे बड़ा कारण यह है कि इस उम्र में बच्चे बड़े हो जाते हैं और वह अपनी पढ़ाई और करियर में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि मां के साथ बैठने और बात करने के लिए वक्त ही नहीं होता है। वैसे भी आजकल के बच्चे फोन में इतना डूबे रहते हैं कि वह अपने में ही सीमित हो गए हैं।
इसे भी पढ़ें : रिलेशनशिप में उम्मीदें बढ़ाती हैं दूरियां, पति-पत्नी इस तरह बनाएं रिश्ते को मजबूत
वहीं, पति भी बिजनेस, जॉब और बच्चों की जिम्मेदारियों के तले इतना दब जाता है कि वह पहले जैसा रोमांटिक नहीं रह पाता है। ऐसे में समझने वाली बात यह है कि हर कोई किसी न किसी तरह से व्यस्त हो जाता है लेकिन महिलाएं घर में बैठी बैठी इतना बोर हो जाती हैं कि उन्हें भी किसी से बात करने का मन करता है। जब व्यक्ति को घर में खुशी नहीं मिलती तो जाहिर सी बात है कि वह बाहर उसे तलाशेगा ही।
पुरुष इसलिए करते हैं एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर
- इस बात का सीधा सा जवाब है आजादी। जी हां, मर्द जात को आजादी बहुत पसंद होती है। जो वे अपनी बीवी के साथ महसूस नहीं करते हैं। गर्लफ्रेंड के साथ घूमना, खाना-पीना और फिर रात को अपने घर आकर सोना मर्दों को बहुत पसंद होता है। जबकि पत्नी के साथ ये सब मुमकिन नहीं है। क्योंकि पत्नी उनकी जिम्मेदारी होती है।
- स्वाभाविक सी बात है कि अगर आप किसी से शादी करेंगे तो वह आपसे सवाल-जवाब भी करेगी। लेकिन पुरुषों को ये बात बिल्कुल पसंद नहीं है। पत्नी का हर बात पर सवाल करना, रोक-टोक करना मर्दों को पसंद नहीं होता है। गर्लफ्रेंड रोक-टोक करने के बजाय मस्त रहती है। यही वजह हैं कि हर लड़का बीवी नहीं गर्लफ्रेंड चाहता है।
इसे भी पढ़ें : शादी से पहले अपने पार्टनर से इन 4 विषयों पर जरूर कर लें चर्चा
- पत्नी अपने पति पर पल-पल नजर रखें रहती है। वह कब कहां जा रहा है, क्या कर रहा है और क्यों कर रहा है। पुरुष इस बात से चिढ़ते हैं। इसलिए वह अपना दिल बहलाने और खुश रहने के लिए गर्लफ्रेंड बनाते हैं।
- पुरुष ये सोचते हैं कि जब बिना जिम्मेदारी उठाए उन्हें सब कुछ मिल रहा है तो वे शादी क्यों करें या गर्लफ्रेंड क्यों ना बनाएं। गर्लफ्रेंड की ना तो सुननी पड़ती है और ना ही उसे सारी जानकारी देनी पड़ती है। लेकिन बीवी के साथ ये सब संभव नहीं है।
- पुरुषों की एक फितरत होती है शादी किए बिना शारीरिक संबंध बनाना। मर्दों को गर्लफ्रेंड के साथ शारीरिक संबंध बनाना बहुत अच्छा लगता है। क्योंकि अगर उनकी गर्लफ्रेंड से शादी नहीं भी हुई तो भी वे संतुष्ट रहते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Relationship In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version