जब दो लोग एक-दूसरे के साथ आते हैं तब रिलेशनशिप आगे बढ़ता है। यानी दो लोगों का मिलन ही एक रिलेशनशिप है। जब दो लोग मिल गये तो उनसे जुड़े लोगों को इसकी जानकारी होगी। लेकिन कुछ लोग रिलेशनशिप में पड़ने के बाद इसे राज रखते हैं और अपने रिश्ते की बात सार्वजनिक करने से बचते हैं। इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। इस लेख में विस्तार से जानिये आखिर लोग अपने रिश्ते को दुनिया के सामने लाने से क्यों कतराते हैं।
दोहरी मानसिकता
इस तरह की मानसिकता रखने वालों का रिलेशनशिप हेल्दी नहीं होता है, क्योंकि ऐसे लोगों के मन में कुछ और ही होता है और वे दिखाते कुछ और हैं। दोहरी मानसिकता वाले लोग अपने रिश्ते को दूसरों से छिपाते हैं, क्योंकि ऐसा करने से उनकी वास्तविकता सामने आ जायेगी और उनका चेहरा बेनकाब हो जायेगा।
सामाजिक बंदिशें
अभी भी हमारे समाज में ओपेन रिलेशनशिप को मान्यता नहीं मिली है। भले ही समय के साथ लोगों ने 'लिव इन रिलेशनशिप' की अवधारणा को स्वीकार किया है लेकिन समाज ने इसे मान्यता नहीं दी है। लोग सामाजिक बंदिशों के कारण ही अपने रिश्ते को दूसरों से छुपाते हैं।
दूसरों के साथ भी संबंध होना
जिन लोगों के रिलेशन एक से अधिक लोगों के साथ होते हैं वे रिलेशनशिप को छुपाते हैं। क्योंकि उनको पता होता है अगर उनके रिश्ते सामने आ जायेंगे तो उनके लिए अच्छा नहीं होगा। इसलिए ऐसे लोग अपने रिश्ते को सीक्रेट रखना पसंद करते हैं।
इसलिए अगर आपका पार्टनर आपके रिलेशनशिप को राज रखना चाहता है तो इसके पीछे की सच्चाई को जानिये, नहीं तो बाद में आपके लिए अधिक समस्या हो सकती है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version