प्रियंका चोपड़ा की तरह चाहती हैं खूबसूरत आइब्रोज, तो एक्सपर्ट से जानें पलकों को मोटी-घनी बनाने के घरेलू उपाय

आइब्रोज के बाल घना और काला चाहते हैं, तो अपने भौंहो पर नारियल तेल से मसाज करें। इससे आपको कई फायदे होंगे। 

Kishori Mishra
Written by: Kishori MishraUpdated at: Jan 18, 2021 14:59 IST
प्रियंका चोपड़ा की तरह चाहती हैं खूबसूरत आइब्रोज, तो एक्सपर्ट से जानें पलकों को मोटी-घनी बनाने के घरेलू उपाय

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

घनी और मोटी आइब्रोज हमारे चेहरे पर चार चांद लगा देते हैं। कई लोगों के मुंह से आपने सुना भी होगा कि मोटी आइब्रोज से शेप अच्छी आती है। आइब्रोज के शेप अच्छा होने से हमारा चेहरा काफी खिला-खिला सा लगता है।  कई लड़कियों की चाहत होती है कि उनके आइब्रोज घने हो लेकिन कई उपायों के बावजूद ऐसा हो नहीं पाता है। बॉलीबुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की आपने आइब्रोज देखी होंगी, उनके आइब्रोज के बाल काफी ज्यादा थिक और काले हैं, जो उनकी खूबसूरती को और ज्यादा बढ़ा देते हैं। अगर आप भी अपने आइब्रोज के बाल घने करना चाहती हैं, तो नारियल तेल का इस्तेमाल करें। नारियल तेल ना सिर्फ आपके सिर के बालों की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि आपकी आइब्रोज के लिए भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। नारियल तेल में कई ऐसे एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो आपकी स्किन और बालों के लिए फायदेमंद होता है।  इसके अलावा इसमें एंटीमाइक्रोबियल गुण और पोषक तत्व होते हैं, जो स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है।  आइए जानते हैं किस तरह नारियल तेल आपकी आइब्रोज (Coconut Oil for Thick and Beautiful Eyebrows) को घना और काला करने में आपकी मदद करता है? 

आइब्रोज बालों के टूटने से करता है बचाव 

क्या आपके आइब्रोज के बाल टूटते हैं? अगर हां, तो अपने आइब्रोज पर नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसके इस्तेमाल से आपके आइब्रोज के बाल टूटेंगे नहीं। कई स्किन एक्सपर्ट का मानना है कि नारियल तेल से आइब्रोज पर मसाज करने से आपके आइब्रोज के बाल टूटते नहीं है।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

आइब्रोज होता है घना (Coconut oil for Thick Eyebrows)

नारियल तेल आपके आइब्रोज को मॉइश्चराइज प्रजान करता है। यह आपके आंखों के लिए भी काफी अच्छा साबित हो सकता है। आंखों के आसपास नारियल तेल लगाना सुरक्षित माना जाता है। क्योंकि यह बाजार के अन्य सीरम और क्रीम की तुलना में अधिक सुरक्षित होता है। नारियल तेल में किसी तरह के केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। अगर आप अपने आइब्रोज को घना करना चाहते हैं, तो चेहरा धोने के बाद नारियल तेल का इस्तेमाल अपने आइब्रोज पर जरूर करें। इसके साथ ही मेकअप हटाने के बाद भी नारियल तेल से आइब्रोज पर हल्के हाथों से मसाज करें। इससे आपके आइब्रोज घने होंगे। आइब्रोज के आसपास नारियल तेल लगाने से डार्क सर्कल और झुर्रियां होने की संभावना काफी कम होती है। 

इसे भी पढ़ें : मोटापा खराब कर रहा है आपका लुक, तो अपनाएं ये खास फैशन टिप्स जो स्लिम दिखने में करेंगी मदद

थ्रेडिंग के बाद नारियल तेल के इस्तेमाल से जलन होता है कम (Use Coconut Oil After Threading)

थ्रेडिंग कराते समय अगर आपको कट लग जाता है, तो नारियल तेल आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प है। थ्रेडिंग कराने से पहले अपनी स्किन को अच्छे से साफ करें। इसके साथ ही थ्रेडिंग कराने से पहले कभी भी क्रीम या मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल ना करें। इससे आपकी स्किन पर थ्रेड कट लगने का खतरा रहता है। थ्रेडिंग करते समय आपकी स्किन ड्राई होनी चाहिए। इससे धागा आइब्रोज से फिसलता नहीं है। लेकिन अगर आपको थ्रेड की वजह से कहीं कट लगा है, तो उस स्थान पर तुरंत नारियल का तेल लगाएं। इससे आपका काफी ज्यादा फायदा होगा। कट लगने के बाद स्किन को नारियल तेल से मॉइस्चराइज करने से आपकी स्किन में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। यह एक जीवाणुरोधी  गुणों से भरपूर तेल है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra)

नारियल तेल के इस्तेमाल से स्किन लंबे समय तक रहती है मॉइश्चराइज (Coconut oil for moisturize Skin)

नारियल तेल हमारे लिए नैचुरल मॉइस्चराइजर की तरह कार्य करता है। सर्दियों में नारियल तेल के इस्तेमाल से हमारी स्किन ड्राई नहीं होती है। आइब्रो के चारों ओर रुसी या स्किन निकलने की परेशानी से छुटकारा दिलाने में नारियल तेल आपकी मदद कर सकता है। नारियल तेल भौंंहो पर लगाने से आपकी आइब्रोज की कई समस्याओं से राहत मिलता है। 

इसे भी पढ़ें - चेहरे की गहराई में जमा गंदगी भी आसानी से निकाल देता है फेस रोलर, Luke Coutinho से जानें इस्तेमाल के 4 तरीके

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर अभिनव सिंह कहते हैं कि नारियल तेल में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर रूप से होता है। इसके साथ ही यह जीवाणुरोधी गुणों से भरपूर होता है। इसके इस्तेमाल से आपको स्किन से जुड़ी परेशानियां नहीं होती है। सर्दियों में बालों और स्किन के लिए नारियल तेल काफी अच्छा होता है। वहीं, अगर आईब्रोज की बात करें, तो यह आइब्रो को घना और का करने के लिए फायदेमंद होता है। नारियल तेल को आइब्रो पर लगाने से पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ करें और सूखे तौलिए से पोछें। इसके बाद अपनी उंगलियों पर नारियल का तेल लगाएं। अब उंगलियों की मदद से आइब्रोज के आसपास मसाज करें। इससे आपके आइब्रोज के पास ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से बालों को भी ब्लड मिलता है, जिससे आपके आइब्रो के बाल घने होते हैं। 

 

Read more on Fashion-Beauty in Hindi 

 

Disclaimer