पौराणिक समय में बताई गई हर एक चीज हमारे स्वास्थ्य के लिए किसी ना किसी रूप से फायदेमंद साबित होती है। इन्हीं में से एक है मकर संक्रांति के मौके पर तिल के तेल से नहाने की परंपरा। कई राज्यों में मकर संक्रांति पर तिल के तेल से नहाने की परंपरा है। वहीं, कुछ राज्यों के लोग तिल को पानी में डालकर नहाते हैं। सदियों से इल परंपरा को लोग निभाते आ रहे हैं। आपको बता दें कि सर्दियों में तिल खाना और तिल के तेल से नहाना दोनों ही बहुत ही फायदेमंद होता है। तिल से हमारी बॉडी का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही इससे हमारे शरीर को गर्मी मिलती है। इसलिए पौराणिक समय में मकरसंक्रांति के मौके पर तिल के तेल से नहाने की परंपरा है। ताकि इन सर्द हवाओं से हमारा शरीर स्वस्थ रहे। इतना ही नहीं, तिल के तेल से स्किन और बालों को भी काफी फायदा पहुंचता है। अगर आप मकर संक्रांति के मौके पर तिल के तेल से नहाते हैं, तो यह आपके लिए काफी लाभकारी हो सकता है। तिल के तेल में नहाने से कई बीमारियां दूर ( Sesame oil Bath Benefits) रहती हैं। इसके साथ ही इससे स्किन में निखार आता है।
तिल का तेल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो स्किन की कोशिकाओं के लिए काफी अच्छा होता है। यह कोशिकाओं की संचरना को फ्री रेडिकल्स और असंतुलित अणुओं बचाव करता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-इंफ्लामेट्री होता है, जो स्किन की रोमछिद्रों को बंद नहीं होने देता है। आइए मकरसंक्रांति के मौके पर जानते हैं तिल के तेल में नहाने से क्या फायदे ( Sesame oil Bath) होते हैं।
कैसे करें तिल तेल से स्नान (How to bathe with sesame oil)
करीब आधी कटोरी तिल का तेल लें। अब नहाने के लिए जाएं और तेल को सबसे पहले अपने कानों, नाभि और आंखों के आसपास डालें और हल्के हाथों से मालिश करें। इससे आपके वे हिस्से ढीले पड़ जाएंगे। अब अपने बालों और सिर पर तेल लगाकर 5 मिनट मालिश करें। इसके बाद गर्म तौलिए से बालों को ढक लें। अब हथेली पर थोड़ा-सा तेल लें। इस तेल को छाती, बांहों, कंधों और शरीर के अन्य हिस्सों में लगाएं। इसके बाद 2 मिनट तक हल्के हाथों से मालिश करें। इसके बाद टांगों पर तेल लगाकर हल्के हाथों से मालिश करें। टांग के रूखे हिस्सों जैसे- नाखून, एड़ियां और घुटनों पर अधिक ध्यान दें। अब अपने चेहरे पर तिल का तेल लगाएं और सर्कुलर मोशन में करीब 10 मिनट तक मालिश करें।
मालिश करने के बाद हल्के गर्म पानी से स्नान करें। अपनी स्किन से डेड सेल्स को हटाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। पूरे शरीर से तेल को हटाने के लिए 1 कटोरी में 3 चम्मच बेसन लें। इसमें 1 चम्मच रीठा पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर डालें। अगर आप चाहें, तो इसमें आधा कप दही भी मिला सकते हैं। अब इस स्क्रब को पूरी बॉडी पर अच्छे से लगाएं और गर्म पानी से नहाएं। बालों को शैंपू से धोएं।
इसे भी पढ़ें - पिंपल्स और चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए मैंने आजमाया ये बेहद आसान सा नुस्खा, आप भी करें ट्राई
टॉप स्टोरीज़
तिल के तेल से नहाने के फायदे (benefits of Sesame Bath Oil)
- सर्दियों में तिल के तेल से नहाने से आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं नहीं होती है। यह हमारे शरीर का तापमान मौसम के अनुसार अनुकूल रखता है।
- रूखी स्किन वालों के लिए तिल का तेल बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। अगर आपकी स्किन सर्दियों में रुखी और बेजान हो रही है, तो रोजाना तिल के तेल से मालिश करके नहाएं। इससे आपकी स्किन काफी सॉफ्ट होगी।
- तिल तेल से नहाने (Sesame oil bath) से बालों में डैंड्रफ की परेशानी दूर होती है। इससे आपके बाल काले होते हैं। अगर आपके बाल समय से पहले सफेद हो रहे हैं, तो तिल का तेल अपने बालों में जरूर लगाएं।

- सिर दर्द और तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए तिल का तेल काफी फायदेमंद हो सकता है। तिल के तेल से नहाने से स्ट्रेस रिलीज होती है और शरीर को काफी आराम मिलता है।
- तिल के तेल से पूरे शरीर में मालिश करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे शरीर को गर्मी मिलती है।
इसे भी पढ़ें - क्या सर्दी में मोजा पहनने से होती है खुजली-रूखेपन की समस्या? ये 5 होममेड फुट क्रीम रखेंगी आपके पैरों का ख्याल
Read more on Skin Care in Hindi