पेट की लटकी हुई चर्बी से हैं परेशान तो, करें ये 6 बेस्ट एक्सरसाइज

अगर आप चाहते हैं कि आपके पेट के आसपास की चर्बी कपड़ों से लटकी हुई न दिखे। तो कुछ एक्सरसाइज आपकी मसल्स को टोन करने में सहायक हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
पेट की लटकी हुई चर्बी से हैं परेशान तो, करें ये 6 बेस्ट एक्सरसाइज

चाहे आप जिम जाते हों या नहीं लेकिन पेट को टोन करना आपके भी मुख्य लक्ष्यों में से एक जरूर होगा। पेट शरीर का काफी आकर्षक हिस्सा होता है और इसे टोन करना खासकर महिलाओं की पहली चाहत होती है। ताकि वह अपनी पेंसिल ड्रेस में फिट आ सकें और उनके पेट की लटकी हुई चर्बी बाहर से न दिख सके। लेकिन इस लक्ष्य को प्राप्त करना इतना आसान भी नहीं होता है जितना यह प्रतीत होता है। अगर मेहनत करना चाहते हैं और कुछ ऐसी गतिविधियां ढूंढ रहे हैं जिनसे पेट को टोन किया जा सके तो आप सही जगह पर आए हैं। आइए जानते हैं ऐसी कुछ एक्सरसाइज जिनसे आपका पेट एकदम स्लिम फिट और टोन हो सकता है।

insideplank

1. प्लैंक एक्सरसाइज

प्लैंक करते समय एक एक सेकंड भी घंटों के समान लगता है। हम मानते हैं कि यह एक्सरसाइज कठिन होती है लेकिन इसके माध्यम से पेट पर दिखने वाले नतीजे भी काफी अच्छे होंगे। इसलिए इतनी मेहनत करना तो बनता है। प्लैंक एब्स के लिए खास एक्सरसाइज होती है और जब भी आप कुछ समय के लिए प्लैंक करने लगते हैं तो रोजाना उस समय से अधिक समय प्लैंक करके खुद को चुनौती दें। इसे करने के लिए पेट के बल जमीन पर लेट जाएं और अब अपनी कोहनियों को और पैरों के पंजे को ही केवल जमीन पर रखें और इनसे सारे शरीर के भार को उठाने की कोशिश करें।

2. हाफ गेट-अप

  • अगर सिट अप करना पसंद करते हैं तो यह एक्सरसाइज जरूर पसंद आयेगी। 
  • इसे करने के लिए जमीन पर बैठ जाएं और एक बॉल को हाथ में ले लें। 
  • बॉल हाथ में लेकर हाथ को ऊपर उठा लें।
  • अपने दाएं घुटने को मोड़ लें। 
  • दूसरा पैर जमीन पर पूरा फैला कर  रखें। 
  • इस अवस्था में रह कर अब लेट जाएं और आधे उठें। 
  • उठते समय दाएं हाथ में ही बॉल को रखें और दूसरे हाथ को सीधा जमीन पर रखें। दोनों हाथों से एक सीधी रेखा बननी चाहिए।

इसे भी पढ़ें : कोविड के कारण बीच में छोड़ना पड़ा जिम तो घर पर शुरू करें वर्कआउट रूटीन, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

3. एब व्हील रोल आउट

  • यह एब्स के लिए बेस्ट एक्सरसाइज में से एक है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए एक व्हील की जरूरत होगी। 
  • पहले अपने दोनों घुटनों को मोड़ कर बैठ जाएं और आगे इस व्हील को रखें। 
  • अब धीरे-धीरे व्हील के साथ-साथ अपने सारे शरीर को भी आगे लेकर जाएं
  • व्हील को पीछे लाते समय अपने पूरे शरीर को भी पीछे लाएं। 
  • इस समय काफी सावधानी बरतें।

4. हैंगिंग लेग लिफ्ट

  • यह एक्सरसाइज लोअर एब्स के लिए अच्छी होती है और काफी कठिन भी लग सकती है। 
  • इस एक्सरसाइज में एक बार पर लटकना है।
  • साथ में इस अवस्था में अपने घुटनों को अपनी छाती तक लाने का प्रयास करना है। 
  • अगर इसे और अधिक एडवांस बनाना चाहते हैं तो पैरों को फैला ही रहने दें।

इसे भी पढ़ें : हाथों और बाजूओं में जमा फैट को कम कर देंगे ये 7 एक्सरसाइज, जानें इन्हें घर पर करने के आसान तरीके

5. केबल क्रंच

  • सबसे पहले केबल पुली की रस्सी को अपने शरीर से बांध लें। 
  • अब अपने घुटनों को जमीन पर रखें और नीचे की ओर क्रंच करने की कोशिश करें। 
  • अपनी हथेलियों को इस समय अपने सिर के पास रखने की कोशिश करें। 
  • किसी इंस्ट्रक्टर को अपने साथ रखें ताकि चोट से बचा जा सके।

6. नी टक्स

  • सबसे पहले अपने घुटनों को जमीन पर या तोलिया पर रख लें और एक हाई प्लैंक पोजीशन में आ जाएं। 
  • अब अपने घुटनों को छाती की ओर लाते हुए आगे की ओर जंप करें। 
  • आगे आने के बाद फिर से पीछे जाते हुए भी जंप करें। 
  • अपने हिप्स को पुश न करें।

इन सब एक्सरसाइज को रोजाना करने से एब्स भी नजर आ सकते हैं और आपका सारा पेट का फैट भी धीरे धीरे कम होने में मदद मिल सकती है।

all images credit: freepik

Read Next

कोविड के कारण बीच में छोड़ना पड़ा जिम तो घर पर शुरू करें वर्कआउट रूटीन, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

Disclaimer