Exercises To Give Shape To Your Nose: हमारी सुंदरता को बढ़ाने में आंख, होंठ और नाक की अहम भूमिका होती है। कुछ लोगों की नाक की शेप बेहद शार्प यानी उठी हुई होती है। नाक की शेप भी आपकी सुंदरता को बढ़ाने का काम करती है। कुछ लोगों में नाक की शेप खराब होना चिंता की एक बड़ी वजह बनती है। चेहरे को देखते समय सबसे पहले नाक पर ही नजर जाती है। नाक की शेप को बेहतर करने के लिए महिलाएं ब्यूटी प्रोडक्ट का भी उपयोग करती हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स की मानें तो कुछ एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से आप नाक की शेप को कुछ हद तक ठीक कर सकते हैं। योगा और एक्सरसाइज एक्सपर्ट ऋपसी अरोड़ा से जानते हैं कि नाक की शेप को ठीक करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए।
नाक की शेप को ठीक करने के लिए करें ये एक्सरसाइज - Exercises To Give Shape To Your Nose In Hindi
नाक को पतला करना
यदि आप अपनी नाक की चौड़ाई कम करना चाहते हैं, तो ‘नोज स्लिमर’ व्यायाम आपके लिए सही है। यह व्यायाम आपकी नाक के किनारों की मांसपेशियों पर काम करता है। इससे आपकी नाक पतली हो सकती है।
- इसे करने के लिए आप सीधे बैठ जाएं। कंधों को भी सीधा रखें।
- अब जैसा कि इस फोटो में दिखाया गया है, अपने दोनों हाथों की तर्जनी उंगलियों से नाक के दोनों किनारों को कुछ सेकंड के लिए दबाएं।
- इसी को करीब 10 से 15 बार दोहराएं।
- इसके नियमित अभ्यास से आपकी नाक की शेप में बदलाव हो सकता है।
नाक ऊपर की ओर उठाएं
रोजाना एक्सरसाइज के रूटीन में आप नाक की एक्सरसाइज को भी शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप आंखों के किनारे में अंगूठों की मदद से हल्की मसाज करते हुए स्किन को ऊपर की ओर ले जाएं। इस प्रक्रिया को 10 से 12 बार कर सकते हैं। लेकिन ध्यान दें कि इसे करते समय नाक पर ज्यादा प्रेशर न डालें। इससे नाक की स्किन छिल सकती है।
नाक को ऊपर व नीचे करना
नाक को ऊपर उम्र और समय के साथ-साथ हड्डियों और मांसपेशियां की संरचना में बदलाव होता है। आपने देखा होगा कि घर के बुजुर्ग, बच्चों की मालिश करते समय नाक की शेप पर भी ध्यान देते हैं। साथ ही, बच्चे की नाक को ऊपर उठाने की कोशिश करते हैं। नाक की शेप को ठीक करने के लिए आप उंगली की मदद से नाक को ऊपर की ओर खींच सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: जापानी लोग पेट की चर्बी कम करने के लिए करते हैं ये 5 एक्सरसाइज, आप भी कर सकते हैं वर्कआउट में शामिल
नाक की शेप को ठीक करने के लिए कई तरह की सर्जरी की जा सकती है। लेकिन, इससे पहले आप एक्सरसाइज का विकल्प चुन सकते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version