Exercises That Helps Couple To Conceive Fast: आज के समय में तनावपूर्ण जीवनशैली, अनहेदी खान-पान और शारीरिक गतिविधियो में की के चलते कई कपल्स को गर्भधारण में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस तरह की स्थिति में महिला व पुरुष दोनों को ही एक तरह के मानसिक दबाव से गुजरना पड़ता है। कई प्रयासों के बाद भी जब कपल्स संतान प्राप्ति में सफल नहीं हो पाते हैं तो ऐसे में उनको अपनी लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव करने की सलाह दी जाती है। योगाचार्य बताते हैं कि कुछ योग आसनों का नियमित अभ्यास करने से रिप्रोडक्टिव हेल्थ (Reproductive Health) बेहतर होती है, जिससे गर्भधारण से जुड़ी समस्याओं में आराम मिलता है। साथ ही, गर्भधारण करने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इस लेख में इंस्टाग्राम में दीयोगिनीवर्ल्ड पेज में योगा सीखाने वाली जूही कपूर ने जल्द गर्भधारण करने के लिए कपल्स को एक विशेष आसन के बारे में बताया है।
जल्द गर्भधारण के लिए कौन सी एक्सरसाइज करनी चाहिए? - Exercises That Helps Couple To Conceive Fast In Hindi
जूही के अनुसार महिला और पुरुष दोनों को ही अपनी फर्टीलिटी को बढ़ाने के लिए लाइफस्टाइ में कुछ एक्सरसाइज को शामिल करना चाहिए। ये एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से आपको यदि कोई अन्य बीमारी नहीं है तो गर्भधारण की संभावना बढ़ सकती है।
गर्भधारण के लिए बटरफ्लाई हिप फ्लाई एक्सरसाइज कैसे करें? - Butterfly Hip Flies To Conceive Fast In Hindi
- इसे करने के लिए आप सबसे पहले पीठ के बल लेट जाएं।
- इसके बाद दोनों पैरों के तलवों को एक मिलाते हुए दीवार का सपोर्ट लें।
- इस स्थिति में आपका हिप यानी कूल्हा दीवार से एक से दो इंच दूर रहेगा।
- अब आप पैरों को ऊपर की ओर होल्ड करें और कमर के हिस्से को ऊपर ले जाने का प्रयास करें।
- इस अभ्यास को आप एक सेट में 20 से 30 बार तक सकते हैं।
- इस तरह आप दो से तीन सेट दिन में एक या दो बार कर सकते हैं।
गर्भधारण के लिए बटरफ्लाई हिप फ्लाई एक्सरसाइज करने के फायदे - Benefits of Butterfly Hip Flies Exercise For Conceiving in Hindi
- इस एक्सरसाइज से पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है।
- पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होने से फर्टीलिटी क्षमता बेहतर होती है।
- साथ ही, पेल्विक फ्लोर की मसल्स मजबूत होती हैं।
- इस एक्सरसाइज से आपकी पीठ को स्ट्रेंथ मिलती है।
इसे भी पढ़ें : जल्दी कंसीव करने के लिए जरूर करें एक्सपर्ट की बताई ये 5 योगासन, जानें इनके बारे में
View this post on Instagram
Which Exercise Is Best For Conceiving In Hindi : जो कपल्स गर्भधारण करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक्सरसाइज फायदेमंद हो सकती है। इससे महिला व पुरूष दोनों की प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। इसके अलावा, आप भुजंगासन (Cobra Pose), सुप्तबद्ध कोणासन (Reclining Butterfly Pose), ब्रिज पोज और बालासन (Child's Pose) कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज को आप किसी ट्रेनर की देखरेख में करें। इससे फायदे मिलने की संभावना बढ़ जाती है।