समय की कमी है तो छोड़ सकते हैं ये व्यायाम

व्यायाम आपके दिनचर्या का अहम हिस्सा होता है लेकिन कभी-कभी समय की कमी के कारण आप इसे पूरा नहीं कर पाते हैं। ऐसी स्थिति में आपको मालूम होना चाहिए कि कौन सा व्यायाम आपके लिए ज्यादा जरूरी है।
  • SHARE
  • FOLLOW
समय की कमी है तो छोड़ सकते हैं ये व्यायाम


यूं तो व्यायाम आपके दिनचर्या का अहम हिस्सा होना चाहिए लेकिन कभी-कभी काम ज्यादा होने के कारण आप व्यायम को समय नहीं दे पाते हैं। ऐसे में आपके लिए यह जानना जरूरी है कि आप कौन से व्यायाम को छोड़ सकते हैं और कौन से व्यायाम को करना आपके लिए जरूरी है। हो सकता है कि समय की कमी के चलते आप व्यायाम को ज्यादा समय ना दे पाएं लेकिन जरूरी व्यायामों के लिए बीस मिनट का समय तो निकाल ही सकते हैं।


कौन से व्यायाम आपको छोड़ने हैं और कौन से करने हैं इसकी जानकारी होना आपके लिए बहुत जरूरी है। हम आपको बता रहें कुछ ऐसे ही व्यायमों के बारे में जिन्हें आप समय की कमी के कारण छोड़ भी दें तो आपको कोई नुकसान नहीं होगा। आइए जानें उन व्यायामों के बारे में।  

exercise skip in hindi

एब्स के लिए वर्कआउट

अगर आप हर रोज अपने एब्स के लिए वर्कआउट करते हैं तो बहुत अच्छी बात है लेकिन अगर समय की कमी के कारण आप इसे कभी-कभी नहीं भी कर पाते हैं तो कोई बात नहीं। लेकिन आपको अपने स्ट्रेंथ और कार्डियो पर पूरा ध्यान देना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही आपकी सेहत के लिए अच्छी नहीं होगी। अगर आप किसी भी व्यायाम को अच्छे से और सही विधि से करेंगे तो इसका लाभ आपको जरूर मिलेगा।


ट्रेडमिल


अगर आपके पास कार्डियो एक्सरसाइज के लिए समय नहीं है तो इसे छोड़ दें और अपने स्वस्थ हृदय के लिए अधिक तीव्रता और स्ट्रेंश ट्रेनिंग वाले व्यायाम करें। इससे आपकी स्ट्रेंश तो बढ़ेगी ही साथ ही आपका हृदय भी स्वस्थ रहेगा। इसके अलावा आप कैलोरी बर्न करने में भी सफल रहेंगे।    

important exercise for fitness

अप्पर बॉडी व्यायाम

जब आप अपने शरीर के ऊपरी हिस्से के लिए व्यायाम करते हैं तो अपने आप ही शरीर के निचले हिस्से को व्यायाम का फायदा मिलता है। इसलिए अगर आप काम में वयस्त होने के कारण पूरा व्यायाम नहीं कर सकते हैं तो सिर्फ शरीर के ऊपरी हिस्से का व्यायाम भी कर सकते हैं।  अगर आप रोज छ स्ट्रेंथ एक्सरसाइज करते हैं तो चार से भी काम चल सकता है। इससे आपकी स्ट्रेंथ भी बढ़ेगी और कैलोरी भी बर्न होगी।


व्यायाम के बाद स्ट्रेचिंग

अगर आप हर रोज व्यायाम खत्म होने के बाद स्ट्रेचिंग करते हैं तो जिस दिन आपके पास समय कम है उस दिन आप इसे छोड़ भी सकते हैं। इससे आपक बाकी के व्यायाम को करने का पर्याप्त समय मिल जाता है। व्यायाम के बाद की जाने वाली स्ट्रेचिंग सामान्य स्ट्रेचिंग से ज्यादा मुश्किल होती है समय भी लेती है।

Read Next

वभिन्न शारीरिक समस्याओं के इलाज के लिए यंत्र और युक्तिय हुई इजात

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version