What Else To Do For Fat Loss Apart From Exercise: हम में से ज्यादातर लोग ऐसा सोचते हैं कि अगर वे रोज दिन में एक घंटा वर्कआउट करेंगे, तो इससे उन्हें शरीर में जमा जिद्दी चर्बी को कम करने और फिट रहने में मदद मिलेगी। लेकिन क्या वाकई ऐसा है? फिटनेस कोच और न्यूट्रिशनिस्ट अक्षय एस शेट्टी की मानें, तो ऐसा नहीं है। ज्यादातर लोगों को यह गलतफहमी होती है कि वर्कआउट करने से बहुत कैलोरी बर्न होती है, जब कि ऐसा नहीं होता है। वेट ट्रेनिंग सेशन में अधिक मात्रा में कैलोरी बर्न नहीं होती है। भले ही आपकी फिटनेस वॉच या बैंड आपको यह दिखा सकता है कि वेट ट्रेनिंग के दौरान 500-700 कैलोरी बर्न कर रहे हैं, लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं होता है। कोई भी फिटनेस बैंड आपको सिर्फ एक अनुमान देता है, लेकिन इसके परिणाम सटीक नहीं होते हैं। अगर फिटनेस बैंड दिखाता है कि आपने 30-40% अधिक कैलोरी बर्न की है, तो आपको इन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं होती है। असल में आप एक अच्छे वर्काउट के बाद सिर्फ 300-400 कैलोरी ही बर्न करते हैं, जो फैट लॉस के लिए बहुत ज्यादा नहीं होता है। अब सवाल यह उठता है कि अगर फैट लॉस के लिए सिर्फ एक्सरसाइज करना पर्याप्त नहीं है, तो अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए आपको और क्या करने की जरूरत होती है? इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं..
फैट लॉस के लिए एक्सरसाइज के अलावा और क्या करने की जरूरत होती है- What Else To Do For Fat Loss Apart From Exercise In hindi
8-10 हजार कदम जरूर चलें
इसे आपको जिम के अलावा अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। अगर आप जिम में 1 घंटा एक्सरसाइज करते हैं, लेकिन उसके बाद कोई फिजिकल एक्टिविटी नहीं करते हैं, तो इससे आपको फैट लॉस में कुछ खास लाभ नहीं मिल सकता है। इसलिए कोशिश करें कि एक्सरसाइज के अलावा 8-10 हजार या उससे भी अधिक कदम चलने का लक्ष्य रखें।
नॉन-एक्सरसाइज एक्टिविटी थर्मोजेनेसिस (N.E.A.T)
सरल शब्दों में यह कुछ और नहीं बल्कि वह कैलोरी होती है जो आप व्यायाम के अलावा बर्न करते हैं। एक हाई N.E.A.T यह सुनिश्चित करता है कि आप अपनी कम अपनी दैनिक कैलोरी इनटेक को बनाए रखने के लिए अधिक कैलोरी बर्न कर रहे हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, नॉन-एक्सरसाइज एक्टिविटी थर्मोजेनेसिस वह ऊर्जा है जो हम हर उस चीज के लिए खर्च करते हैं, इसमें सोना, खाना या खेल जैसे व्यायाम शामिल नहीं होते हैं। इसमें पैदल चलना, टाइप करना, बगीचे में काम करना, छोटे-मोटे घर के काम करना और यहां-वहां जाना आदि शामिल है। इन एक्टिविटी को करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।
इसे भी पढ़ें: बैली फैट घटाने के लिए रोज पिएं ये खास ड्रिंक, जानें इसके फायदे और रेसिपी
View this post on Instagram
दैनिक कैलोरी इनटेक से थोड़ा कम खाएं
अगर आपका वजन बहुत अधिक है, तो आपको शुरुआत में अपनी दैनिक कैलोरी की कुल खपत से थोड़ी कम कैलोरी खाने की जरूरत होती है, जिससे कि अतिरिक्त वजन और चर्बी को तेजी से कम किया जा सके। हालांकि, आपको हमेशा इसे फॉलो करने की जरूरत नहीं होती है। वजन कम करने के बाद आप अपने दैनिक कैलोरी फिर से लेना शुरू कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: ट्रांस फैट क्या होता है? जानें इसके बढ़ने के नुकसान और कम करने के उपाय
प्रोटीन स भरपूर आहार लें
जब आप फैट लॉस करने की कोशिश कर रहे हों, तो कोशिश करें कि आप प्रोटीन और फैट का सेवन थोड़ा बढ़ा दें। आपको कार्ब्स का सेवन थोड़ा कम करने की जरूर है। हालांकि, ऐसा भी आपको लंबे समय तक नहीं करना होता है।
Refrence: https://pubmed.ncbi.nlm.nih.gov/12468415/
All Image Source: Freepik