
अगर आप भी नहीं जानते की महिलाओं को किस तरह के दोस्त पसंद आते हैं तो आप भी जान लें इन 5 तरह के दोस्त चाहती है महिलाएं
हम सब कई लोगों से मिलते हैं, लेकिन उन लोगों में से ही कुछ लोग हमारे दोस्त बन जाते हैं। जिन्हें हम अपनी सभी तरह की चीजें बता दिया करते हैं। कई बार ऐसा भी होता है की हम किसी ऐसी चीज में अटक जाते हैं जहां से हमे निकालने के लिए हमारे दोस्त ही साथ देते हैं।
इस बात में कोई शक नहीं है की हम जैसे अपने पार्टनर के लिए सोचते हैं कि हमें किस तरह के पार्टनर चाहिए उसी तरह हम कई बार अपने दोस्त के लिए भी ऐसा सोचते हैं। हम चाहते हैं की हमारा दोस्त ऐसा हो की हमारा हर चीज में साथ दें किसी भी चीज में पीछे न हटे। लेकिन क्या आप जानते हैं की महिलाओं को किस तरह के दोस्त पसंद आते हैं। अगर नहीं जानते तो आप इन बातों पर ध्यान जरूर दें।
हमेशा साथ देने वाले दोस्त
पुरुष तो अक्सर ऐसे दोस्तों की तलाश करते हैं जो उनके साथ मस्ती करे या फिर उनकी हर चीज में उनका साथ दें। ऐसा ही कुछ महिलाओं के साथ होता है, वो भी ऐसा दोस्त चाहती हैं जो हमेशा उनके साथ रहे। हम इस बात को नकार नहीं सकते की हम अक्सर किसी की भी बात हो हम अपने दोस्त को जरूर बताया करते हैं। ऐसा ही महिलाओं के साथ भी है, वो भी उन लोगों को अपना दोस्त बनाना चाहती है जिसके सामने वह सभी चीजें बता सकें और वो उनकी बातों को ध्यान से सुने।
भरोसेमंद दोस्त
महिलाएं अपनी बातें अक्सर किसी को जल्दी बताना पसंद नहीं करती है। कोई कितना भी उनसे बातें निकवाने के लिए कोशिश करें वो आधी बाते बताती है या फिर उन्हें बताने से मना कर देती हैं। इसका मतलब ये नहीं होता की वह किसी को अपनी बातें बताना नहीं चाहती।
महिलाएं भी अपनी बातों को या फिर अपनी भावनाओं को किसी न किसी के सामने बताना चाहती है। लेकिन उन्हें किसी के भी सामने ऐसा करने से डर रहता है। इसलिए उन्हें एक ऐसे दोस्त की तलाश होती है जिनसे वह अपनी बातें बता सकें और उनका दोस्त उन्हें समझ सकें।
इसे भी पढ़े: मैसेज करने के इन 5 तरीकों से पहचानें, लड़की के मन में आपके लिए प्यार है या सिर्फ दोस्ती
सही रास्ता निकालने वाले
यह तो आप सभी जानते हैं की जब आप किसी चीज में फंस जाते हैं या फिर किसी समस्याओं का सामना करते हैं तो आप किसी न किसी के सामने अपनी परेशानियों को जरूर बताते हैं। आपको लगता है की क्या पता वो आपको परेशानी से निकालने के लिए कुछ अच्छा रास्ता बताए। महिलाओं को भी ऐसे ही दोस्त पसंद आते हैं जो उन्हें किसी भी समस्या से निकालने में उनकी मदद करे और उनका दोस्त हमेशा उनके साथ खड़ा रहे।
हम अक्सर ऐसे दोस्तों को अपने साथी के रूप में वकील मान लेते हैं। क्योंकि वह हमें आगे किस तरह से कदम लेना चाहिए इस बारे में बताता है। वो हमें सही या फिर गलत कदम के बारे में बताएं।
जो महिलाओं को रखे खुश
महिलाओं को अक्सर वो लोग पसंद आते हैं जो उन्हें हमेशा खुश रखे या फिर हंसाते रहें। जब आप किसी खराब मूड के साथ उनके सामने पहुंचें तो वह आपका मूड बदल दें। वो आपको हंसा-हंसा कर आपको आपकी परेशानी से दूर करने में मदद करे। यानी महिलाएं चाहती है कि जब वह अपने दोस्त के पास पहुंचे वह उन्हें खूब हंसाने में मदद करे। जब कभी भी महिलाओं को दिल टूटता है तो उस समय उनको सहारा देने के लिए उनका दोस्त हो जो उन्हें हंसा कर उनका मूड बदलने में मदद करे।
इसे भी पढ़े: क्रश के 'फ्रैंड जोन' से रहना है बाहर, तो कभी न करें ये 5 गलतियां
उन्हें समझने वाले दोस्त
हम सबको अपनी जिंदगी में कोई ऐसा जरूर चाहिए होता है जो हमे समझें। महिलाओं को भी वो दोस्त ज्यादा पसंद आते हैं जो उनकी चीजों को बिना बताए समझ जाएं। उन्हें उनकी हर चीज का पता चल जाए। हम सभी जानते हैं की अच्छे और भरोसेमंद दोस्त मिलना काफी मुश्किल होता है। लेकिन इस तरह के जो दोस्त होते हैं उन्हें आप सच्चा दोस्त मान सकते हैं। महिलाओं को सबसे ज्यादा ऐसे दोस्तों की जरूरत होती है जो उन्हें समझे और उनका भरोसा न तोड़े।
Read more articles on Dating-Tips in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।