आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज करें ये योगासन, जानें करने का तरीका

आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए आप योगासन कर सकते हैं। आगे जानते हैं आंखों की समस्याओं को दूर करने के वाले योग के बारे में   
  • SHARE
  • FOLLOW
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज करें ये योगासन, जानें करने का तरीका


आंखे हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती हैं। आंखों से ही हम दुनिया को देख पाते हैं। लेकिन, जिस तरह से शरीर काम करने से थक जाता है, ठीक उसी तरह से आंखे भी थक जाती है। कंप्यूटर पर घंटों काम करके आंखों में थकान होने लगती है। अगर, इसकी सही तरह से देखभाल न की जाए तो आंखों की रोशनी कम होने लगती है। हालांकि, इसके कम होने के पीछे अन्य कारण भी अहम भूमिका निभाते हैं। जिस तरह से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सससाइज की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह से आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए योग का अभ्यास किया जा सकता है। योग के साथ ही, डाइट भी आपके आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता हैं। 

आंंखों की रोशनी को बढ़ाने के योग के फायदे - Benefits of Yoga To Improve Eye Sight In Hindi

आंखों को आराम पहुंचाएं 

आंखों की एक्सरसाइज करने से आपकी आंखों की थकान दूर होती है। साथ ही, आंखों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। जिससे आपको आंखों की समस्याएं नहीं होती है।

ड्रार्क सर्कल को कम करें 

नियमति रूप से योग करने से आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स दूर होते हैं। दरअसल, योग से आंखों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है इससे स्किन पर होने वाले डार्क सर्कल्स दूर होते हैं। साथ ही पिगमेंटेशन की समस्या में भी आराम मिलता है।

yoga to improve eye sight

आंखों की रोशनी को बढ़ाएं 

नियमित योग करने से जब आपकी आंखों को आराम मिलता है, तो आपकी रैटिना खुद ब खुद आंखों की समस्याओं को ठीक करती है।

आंखों की झुर्रियों को दूर करें 

आंखों के पास होने वाली झुर्रियों को दूर करने के लिए आप योग कर सकते हैं। दरअसल, जब आंखों पर दबाव पड़ता है, तो इससे आंखों के आसपास की त्वचा पर झुर्रियां होने लगती है। लेकिन, योग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नए सेल्स बनने लगते हैं। 

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कैसे करें योग - How To Improve Vision With Yoga In Hindi

योग एक्सपर्ट स्मृति के अनुसार आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप एक विशेष योग कर सकते हैं। आगे जानते हैं इस योग को करने का सही तरीका। 

  • इस योग को करने के लिए आप सुबह के समय धूप के आगे बैठें। 
  • इसके बाद दोनों आंखों से नीचे नाक को देखने का प्रयास करें।  
  • इस पोजीशन में कुछ समय के लिए आंखों को होल्ड करें। 
  • इसके बाद आंखों से ऊपर की ओर ले जाएं।
  • इस योग को आप रोजाना एक से पांच मिनट तक कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें : आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन

योगा एक्सपर्ट के अनुसार इस योग को बच्चे भी कर सकते हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए त्राटक व अन्य योग भी कर सकते हैं। इसके साथ ही डाइट में खून को बढ़ाने लिए चीजें जैसे चुकंदर, पालक, सेब, अनार, गाजर, पपीते आदि का सेवन कर सकते हैं।  

Read Next

थायराइड को ठीक करती है ये मुद्रा, एक्सपर्ट्स से जानें इसके फायदे और करने का तरीका

Disclaimer