Expert

थायराइड को ठीक करती है ये मुद्रा, एक्सपर्ट्स से जानें इसके फायदे और करने का तरीका

थायराइड की समस्या को आप योग मुद्राओं से कम कर सकते हैं। आगे जानते हैं इसके फायदे और तरीका।   
  • SHARE
  • FOLLOW
थायराइड को ठीक करती है ये मुद्रा, एक्सपर्ट्स से जानें इसके फायदे और करने का तरीका


अनियमित दिनचर्या के कारण लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज के समय में बीपी, डायबिटीज और थायराइड की समस्या होना आम बात है। थायराइड गले में तितली के आकार का एक ग्लैंड होता है, जब यह ओवरएक्टिव और अंडरएक्टिव होता है, तो इससे शरीर में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। दरअसल, थायराइड हार्मोन मेटाबॉलिज्म को एक्टिव करने के लिए आवश्यक होता है। वहीं, मेटाबॉलिज्म शरीर के अन्य कार्यों के लिए महत्वपूर्ण होता है। थायराइड ग्रंथि प्रभावित होने पर व्यक्ति को घबराहट, बैचेनी, कमजोरी, वजन घटना और वजन बढ़ना शुरू हो सकता है। योगा एक्सपर्ट सोना भाटिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर थायराइड को कम करने के लिए इस योग मुद्रा को शेयर किया है। साथ ही, इसको करने के अन्य फायदे भी होते हैं।

शंख मुद्रा के फायदे - Benefits Of Shankh Mudra in Hindi 

शरीर में थायराइड की समस्या होने पर महिलाओं को पीरियड्स अनियमित होने की परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही चिड़चिड़ापन व स्ट्रेस होना भी इसका एक मुख्य लक्षण माना जा सकता है। इसलिए थायराइड को नियंत्रित रखना बेहद आवश्यक होता है। इसको कंट्रोल करने के लिए आप योग मुद्रा का नियमित अभ्यास कर सकते हैं। आगे जानते हैं शंख मुद्रा को करने के फायदे। 

हकलाने की समस्या को दूर करें 

शंख मुद्रा का अभ्यास करने से बच्चों के तुतलाने  की समस्या में आराम मिलता है। जो बच्चे बोल नहीं पाते हैं, या बोलते समय तुतलाते हैं, उनकी समस्या को मुद्रा के अभ्यास से कम किया जा सकता है। 

shankh mudra in hindi

थायराइड की समस्या को करें कम 

इस मुद्रा के अभ्यास से आप थायराइड की समसया को दूर कर सकते हैं। थायराइड ग्रंथी को ठीक करने के लिए आप इसका नियमित अभ्यास करें। इससे थायराइड को मैनेज करने में मदद मिलती है। 

शंख मुद्रा कैसे की जाती है? - How to Do Shankh Mudra In Hindi 

  • इसे करने के लिए आप जमीन में आराम से बैठ जाएं। 
  • इसके बाद बाएं हाथ को खोलें और दाएं हाथ के अंगूठे को हथेली से पकड़े।
  • इसके बाद बाएं हाथ के अंगूठे को ऊपर की ओर रखें। 
  • इसके पश्चात् दाएं हाथ की उंगलियों को दूसरे हाथ की उंगलियों के साथ मिलाएं। 
  • इसके बाद इस मुद्रा को सीने पर रखें। 
  • एक्सपर्ट्स के मुताबिक रोजाना 30 मिनट इस मुद्रा के अभ्यास से आपको थायराइड में काफी फायदा मिलता है। 

इसे भी पढ़ें : आयुर्वेद की कषाय धारा थेरेपी क्या है? आयुर्वेदाचार्य से जानें किन समस्याओं में है ये कारगर

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Bhaktivedant Yoga (@sona.bhatia.90)

थायराइड के अनियंत्रित होने से वजन का तेजी से बढ़ना और कम होने के लक्षण दिखाई देते हैं। थायराइड की समस्या को कम करने के लिए आप योग और एक्सरसाइज को लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं। इससे आपको थायराइड को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। यदि आपको शंख मुद्रा का अभ्यास करने में कोई समस्या आ रही है, तो ऐसे में आप किसी योगा ट्रेनर की मदद ले सकते हैं।  

Read Next

Navratri 2023: नवरात्रि व्रत के साथ योग से मिलेंगे ये 5 फायदे, जानें उपवास में कौन से आसन करना है फायदेमंद

Disclaimer