फलों का सेवन करते हैं तो आपको इन बातों को जरूर जानना चाहिए

आइए इस लेख में जानते हैं कि कौन सा फल किस समय खाना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
फलों का सेवन करते हैं तो आपको इन बातों को जरूर जानना चाहिए


जिस प्रकार से सुबह उठने और रात को सोने का एक समय होता है उसी प्रकार से हमारे खानपान का भी समय निर्धारित है। ब्रेकफास्‍ट, लंच और डिनर को समय से करने वाले लोग हमेशा स्‍वस्‍थ जीवन जीते हैं। आज हम आपको कुछ फलों के सेवन का सही समय बता रहे हैं, जो आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आइए इस लेख में जानते हैं कि कौन सा फल किस समय खाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: टमाटर एक फल है, चटनी दवाई है, इन 14 फूड्स के सीक्रेट्स जानें

सेब

सेब का सेवन सुबह के नाश्ते में करना उत्तम माना गया है। इसमें पेक्टिन नाम का तत्व मौजूद होता है जो बीपी को लो करता है और कोलेस्ट्राल को घटाता है। सेब का सेवन रात में के भोजन में नहीं करना चाहिए क्योंकि रात में पेक्टिन के पाचन में मुश्किल होती है और फिर इससे पेट में एसिडिटी की समस्या बढ़ती है।

केला

केला का सेवन दोपहर यानी लंच में करना चाहिए। केला हमारे शरीर के प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार साबित होता है। केले का सेवन रात में बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए क्यों कि इससे अपच की समस्या हो सकती है।

संतरा

संतरे का सेवन शाम को करीब चार बजे के नाश्ते में करना चाहिए। कहा जा रहा है कि सुबह खाली पेट नाश्ते में संतरा लेने से पेट की समस्याएं हो सकती हैं।

सूखे मेवे व फली

इनका सेवन दोपहर में करना अच्छा माना गया गया है क्योंकि यह ब्लड प्रेसर को कम करने में सहायक होते हैं। रात में इनका सेवन करने से मोटापे की समस्या हो सकती है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

खूबसूरत त्‍वचा और चमकते बाल चाहिए? ये हैं 5 डाइट टिप्‍स

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version