तला-भुना खाकर मन भर गया है तो खाएं ये लज़ीज खाना

अपने डायट में कुछ लाइट चीजें लीजिए। जैसे फलों का रायता। इससे शरीर में ताजगी आएगी, साथ ही तेल-मसालों के कारण हो रही परेशानियां कम होंगी। इसे बनाना भी आसान है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि इसे बनाने के लिए आपको क्‍या-क्‍या करना है।
  • SHARE
  • FOLLOW
तला-भुना खाकर मन भर गया है तो खाएं ये लज़ीज खाना


दीवाली हो या कोई अन्‍य त्‍यौहार हो, ऐसे मौकों पर घर में तला-भुना खाना ज्‍यादा बनता है। लोग इसे पसंद भी करते हैं। हर कोई चटकारे वाले व्‍यंजन खाना पसंद करता है। सही मायने में ऐसे ही खाने त्‍यौहार का मज़ा दोगुना करते हैं, सादा भोजन तो हर दिन बनता ही है। इस दिवाली भी ऐसे फूड खूब खाए होंगे? अब आप अपने पेट को थोड़ा आराम दीजिए।

अपने डायट में कुछ लाइट चीजें लीजिए। जैसे फलों का रायता। इससे शरीर में ताजगी आएगी, साथ ही तेल-मसालों के कारण हो रही परेशानियां कम होंगी। इसे बनाना भी आसान है। तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि इसे बनाने के लिए आपको क्‍या-क्‍या करना है।

इन 9 फूड्स को खाने का सही और गलत समय, जानें

सामग्री

1 केला - गोल स्लाइस में कटा हुआ
1 सेब - छोटे-छोटे टुकड़े
एक किवी
4 बड़े चम्मच अनार के दाने
दही- 2 कप
मलाई- 100 ग्राम
इलायची- 2
चीनी- स्वादानुसार

कॉफी पसंद करने वाले जरूर ट्राई करें ग्रीन कॉफी, जानें ये फायदे

विधि

सबसे पहले दही को एक बर्तन में लेकर इसमें मलाई और चीनी डाल अच्छे से फेंट लें। इलायची को छीलकर बारीक कूट लें। इसे रायते में मिला दें। ठंडा करने के लिए रायते को फ्रिज में रख दें। इसमें कटे हुए फल मिला लें और ठंडा-ठंडा सर्व करें।


ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating

Read Next

इन 9 फूड्स को खाने का सही और गलत समय, जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version