इन 9 फूड्स को खाने का सही और गलत समय, जानें

हम सबको पता है कि सेब, दूध, दाल, बीन्स और अखरोट खाने से शरीर को कितना फायदा होता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 9 फूड्स को खाने का सही और गलत समय, जानें


हम सबको पता है कि सेब, दूध, दाल, बीन्स और अखरोट खाने से शरीर को कितना फायदा होता है। लेकिन,अगर इन्हें सही समय पर ना खाया जाए, तो इसके फायदे नहीं, बल्कि नुकसान होते हैं। तो आइए, जानते हैं इन 9 फूड्स को खाने का सही और गलत समय।

1- दूध

रात- गरम दूध पीने से शरीर को आराम मिलता है और नींद अच्छी आती है।

दिन- इस समय दूध पीने का तभी फायदा है, अगर आप अच्छे से कसरत करते हैं, नहीं तो दूध ठीक से पचता नहीं है।

2- केला

रात- इस समय खाने से बलगम बनती है, ज़ुकाम लगता है और खांसी भी लग सकती है। चूंकि यह मैग्नीशियम का स्रोत है। ऐसे में इसे खाली पेट खाने से पेट खराब भी हो सकता है।

दोपहर- केले में खूब फाइबर्स होते हैं, इसे खाने से खाना जल्दी पचता है, एसिडिटी नहीं होती और शरीर को ठंडक मिलती है।

इसे भी पढ़ें : छोटे से पुदीने के बड़े-बड़े गुण

3- दाल और बीन्स

सुबह- इस समय फाइबर से भरपूर फूड्स (दाल और बीन्स) खाने से भूख तेज़ होती है और आप ज़रूरत से ज़्यादा भी खा लेते हैं।

दोपहर- इस समय दाल और बीन्स खाने से खाना अच्छे से पचता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी कम होता है। सिर्फ यही नहीं, इस समय फाइबर से भरपूर फूड्स खाने से नींद भी अच्छी आती है।

4- चीज़

सुबह जल्दी उठकर- जो लोग नॉन-वेज नहीं खाते, वो मीट की जगह चीज़ खा सकते हैं। इससे उन्हें कई फायदे होंगे। इससे पेट फूलता नहीं है, पेट देर तक भरा रहता है और वज़न भी नहीं बढ़ता।

रात- इस समय चीज़ खाने से यह ठीक से पचता नहीं है और शरीर में भारीपन लगता है। इससे वज़न भी बढ़ सकता है और डाइजेशन की दिक्कत भी हो सकती है।

5- दही

रात- अगर आपको बलगम जल्दी बनती है, तो इस समय खाने से भी यह दिक्कत हो सकती है। साथ ही ज़ुकाम भी लग सकता है।

दिन- इस समय खाने से खाना जल्दी डाइजेस्ट होता है और डाइजेस्टिव सिस्टम भी ठीक रहता है।

इसे भी पढ़ें : इन चीजों को हां बोलने से पहले दो बार न सोचें

6- मीट

दोपहर- मीट को डाइजेस्ट करना आसान नहीं है। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है। इसे खाने से शरीर में ताकत आती है और इंसान काम पर ज़्यादा फोकस कर पाता है। 

रात- चूंकि इसमें प्रोटीन अधिक होता है, ऐसे में इस समय इसे खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर असर पड़ता है और आप रोत को ठीक से सो नहीं पाते।

7- चावल

दोपहर (लंच)- इस समय खाने से खाना ठीक से पचता है और आप कार्बोहाइड्रेट्स भी शरीर में अच्छे से जाते हैं।

रोत- इस समय खाने से वज़न बढ़ता है।

8- अखरोट

शाम- यह ओमेगा-3 फैट्स और एंटी-ऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसे खाने से ब्रेन हेल्थ इम्प्रूव होती है, मेमोरी तेज़ होती है।

सुबह/दोपहर/रात- इस समय खाने से ज़्यादा फायदे नहीं हो पाते।

9- सेब

सुबह- सेब के छिलके में काफी ताकत होती है। इसे खाने से खाना भी ठीक से पचता है और चेहरे पर ग्लो आता है।

शाम/रात- इस समय सेब खाने से पेट संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। एसिडिटी हो सकती है। रात को खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी असर होता है।

 

Read Next

खाली पेट न खाएं ये 7 फूड, खतरे में पड़ सकती है जान!

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version