हम जब भी अंडों की बात करते हैं तो सिर्फ एक ही तरह के अंडों का ख्याल हमें आता है, ये है मुर्गी के अंडें। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मुर्गी के अलावा समूचे विश्व में और भी अन्य किस्म के अंडें होते हैं और उन्हें खाया भी जाता है। इस बात से तो खैर आप वाकिफ ही होंगी कि अंडों के कई फायदे हैं। बोल्डस्काईडाटकाम वेबसाइट की मानें तो पूरी दुनिया में पाए जाने वाले सभी तरह के अंडों में अपने-अपने विशेष गुण मौजूद है। जब आप इन सभी अंडों को खाएंगी तभी उनके पौष्टिक तत्वों को हासिल कर सकेंगी। खैर, पहले ये जानते हैं कि कितने तरह के अंडें देश-दुनिया में मौजूद हैं और उनके क्या-क्या लाभ हैं।
मुर्गी के सफेद अंडें
जैसा कि पहले ही जिक्र किया गया है कि मुर्गी के सफेद अंडें हमारे यहां सभी शाकाहारी घरों में बड़े चाव के साथ खाया जाता है। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह अंडा बेहतर है। यह प्रोटीन, कैल्शियम और जिंक का बेहतरीन स्रोत होता है।
मुर्गी का ब्राउन अंडा
बोल्डस्काईडाटकाम वेबसाइट के मुताबिक ब्राउन अंडें भी मुर्गी के ही अंडें होते हैं लेकिन ये अंडें अलग किस्म की मुर्गी द्वारा दिए जाते हैं। ये सामान्यतः ब्राउन या लाल मुर्गी द्वारा दिए जाते हैं। हालांकि आपको बता दें कि ब्राउन और सफेद अंडों के स्वास्थ्य संबंधी लाभ एक जैसे ही हैं। इसमें किसी भी तरह का फर्क नहीं है।
मछली के अंडें
मछली के अंडें सामान्यतः हर कोई नहीं खाता। लेकिन जो मछली पसंद है, वे मछली के अण्डो को जरूर ट्राई करता है। असल में इसका स्वाद सामान्य अंडों से भी अलग है। इसे बनाने के तरीके भी अलग-अलग होते हैं। बहरहाल मछली के अंडों में एंटीआक्सीडेंट्स भरे होते हैं, साथ ही इसमें समुद्र सभी प्रकार के तत्व मौजूद होते हैं।
बटेर के अंडें
बोल्डस्काईडाटकाम वेबसाइट के अनुसार बटेर के अंडें मुर्गी के अंडों की तुलना में काफी छोटे होते हैं। ये हल्के से ब्राउनिश रंग में होते हैं और इनके जगह-जगह पर धब्बे लगे होते हैं। बटेर के अंडें भी काफी पौष्टिकता से भरे पूरे होते हैं। यह विटामिन डी और बी12 का बेहतरीन स्रोत माना जाता है।
इसे भी पढ़ेंः आखिर क्यों अंडा रेफ्रिजरेट करते हैं अमरीकी
बत्तख के अंडें
बोल्डस्काईडाटकाम वेबसाइट की मानें तो बत्तख के अंडें यूं तो मुर्गी के अंडों जैसे ही दिखते हैं लेकिन ये आकार में हल्के से चपटे होते हैं। बत्तख के अंडों में विटामिन बी काम्प्लेक्स ग्रुप बहुतायत में होता है। लेकिन जिन लोगों को एलर्जी है, उन्हें इस अंडें से परहेज करना चाहिए।
टर्की (पेरू पक्षी) के अंडें
टर्की के अंडें मुर्गी के अंडें के तुलना में काफी बड़े होते हैं साथ ही इसमें अलग किस्म के गुण भी पाए जाते हैं। यह ज्यादातर ग्रामीण या देहात क्षेत्रों में ही पाया जाता है। इसमें आरडीए कैल्शियम बहुतायत में पाया जाता है।
बैंटम के अंडें
बैंटम के अंडें काफी हद तक मुर्गी के अंडों जैसे ही दिखते हैं। लेकिन ये साइज में थोड़े से छोटे होते हैं। बोल्डस्काईडाटकाम वेबसाइट की मानें तो बैंटम के अंडें, मुर्गी के अंडों का ही छोटा वर्जन होता है। हालंाकि बैंटम के अंडें आयरन से भरपूर होते हैं। ये महिलाओं के स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ेंः 1 महीने में ही दिखेगा कमाल, केवल रोज खाएं 1 चम्मच काला जीरा
हंस के अंडें
हंस के अंडें उन गिने चुने अंडों में से होते हैं, जिनका साइज बहुत बड़ा होता है। स्वाद के लिहाज से ये काफी हद तक मुर्गी के अंडों जैसा ही होता है। लेकिन इसकी पौष्टिकता मुर्गी के अंडों से ज्यादा होती है।
हिल्सा मछली के अंडें
भारत में हिल्सा मछली के अंडों को खूब पसंद किया जाता है। हिल्सा मछली के अंडों में ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाई जाती है। इसके अलावा भी इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version