शरीर में बढ़ती गर्मी को कैसे करें कम? इसके जवाब आपको शायद हर कोई दे दे लेकिन हो सकता है उनमें से कुछ आपके काम आ भी जाए। बढ़ती गर्मी के कारण स्वास्थ्य समस्या भी लगातार बढ़ती रहती है। गर्मी के मौसम में अपने आपको स्वस्थ रखने और गर्मी से बचे रहने के लिए अक्सर लोग तरह-तरह के उपाय अपनाते रहते हैं, लेकिन फिर भी कई बार उपाय काम नहीं आते और वो गर्मी का शिकार हो जाते हैं। गर्मी में अक्सर लोगों के शरीर में गर्मी इतनी ज्यादा हो जाती है कि वो कई समस्याओं का सामना करते हैं और बस उससे छुटकारा पाने की कोशिश करते हैं।
हमारे शरीर का सामान्य तापमान को अक्सर 98.6 ° F के रूप में देखा जाता है, लेकिन यह थोड़ा कम या अधिक हो सकता है। वयस्कों का औसत तापमान 97.8 ° F और 99.0 ° F के बीच होता है। कई बार बॉडी हीट के कारण आपको बेहोशी, चक्कर आना, डिहाईड्रेशन भी हो सकती है। लेकिन अगर इससे ज्यादा होता है तो ये हमारे लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। हम आपको इस लेख के जरिए ये बताएंगे कि आप कैसे अपने शरीर के बढ़ते तापमान या गर्मी को कम कर सकेत हैं (how to reduce body heat) और इसके पीछे क्या कारण है।
शरीर में गर्मी बढ़ने के कारण (Causes Of Increased Body Heat In Hindi)
- संक्रमण के कारण होने वाला बुखार।
- थायराइड के कारण आपके शरीर का तापमान काफी हद तक बढ़ सकता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस स्थिति में आपके शरीर में हार्मोन्स का उत्पादन होता है।
- हद से ज्यादा सूरज की रोशनी के सामने समय बिताना।
- ऐसे कपड़ों को पहनना जो आपके शरीर में हवा न लगने दें, जिसके कारण आपको काफी घुटन भी महसूस हो सकती है।
- मसालेदार, तैलीय, या तला हुआ भोजन खाना।
- बहुत देर तक गर्मी के मौसम में शारीरिक व्यायाम करना।
- पानी की कमी के कारण।
शरीर की गर्मी को कैसे कम करें (How To Decrease Body Heat)
पैरों को दें ठंडक
बहुत ज्यादा गर्मी महसूस हो रही हो तो आप अपने पैरों को ठंडक दे सकते हैं, इसके आपको काफी आराम और ठंडक महसूस हो सकती है। इसके लिए आप बस एक बाल्टी पानी में ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े डाल लें। अब आप करीब 20 मिनट तक अपने पैरों को इसमें डालकर रखें और फिर पैर को 20 मिनट बाद निकाल कर पेपरमिंट तेल लगा लें। इससे आपको काफी ठंडक महसूस होगी जो आपके शरीर की गर्मी को भी बाहर करने का काम करेगी।
इसे भी पढ़ें: गर्मी के कारण खानपान में इन चीजों को न करें नजरअंदाज, महिलाएं जरूर खाएं ये 5 चीजें
नारियल पानी
नारियल पानी एक घरेलू नुस्खे के तौर पर देखा जाता है, अगर आपको अपने शरीर की गर्मी बढ़ती हुई महसूस हो रही है तो आप तुरंत नारियल पानी पी सकते हैं। नारियल पानी पीने से आपके शरीर को तरोताजा कर आपको गर्मी से राहत देने का काम करेगा। आपको बता दें कि नारियल के पानी में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स इसे सोर्स को रीहाइड्रेट करने का एक कारगर तरीका बनाते हैं और जब आप हीट स्ट्रेस करते हैं।
इसे भी पढ़ें: बढ़ती गर्मी के कारण हो सकती है कई गंभीर समस्याएं, जानें क्या है इसका बचाव
हाइड्रेट रखने वाले खाद्य पदार्थ
गर्मी के मौसम में आपको गर्मी लगे या न लगे, लेकिन आपको बहुत ज्यादा पानी पीना चाहिए। जिससे आपके शरीर में पानी की कमी न हो और आप आसानी से हाइड्रेट रह सके। लेकिन इसके साथ ही आप पानी की कमी को पूरा करने के लिए ज्यादा से ज्यादा मात्रा में खाएं। कैंटालूप, तरबूज और स्ट्रॉबेरी जैसे फल इसके लिए अच्छे विकल्प हैं।
छाछ
छाछ पीने से आपके शरीर को ठंडा करने और चयापचय में सुधार करने में मदद मिल सकती है। यह प्रोबायोटिक्स (पारंपरिक छाछ), विटामिन, और खनिजों से भी भरा हुआ है जो आपके शरीर की प्राकृतिक ऊर्जा को बहाल करने में मदद करेंगे यदि आप गर्मी से सूखा महसूस कर रहे हैं।
Read More Articles on Miscellaneous in Hindi
Read Next
तनाव, डर, चिंता और खराब मूड का कारण बनता है कॉर्सिटोल हार्मोन, जानें इसे नैचुरल तरीकों से कैसे घटाएं
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version