सोंठ और लौंग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। सोंठ को आयुर्वेद में औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। सोंठ और लौंग का एकसाथ सेवन करने से आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। सोंठ अदरक को सुखाकर बनाया जाता है, सोंठ को लोग पीसकर कई समस्याओं में इस्तेमाल करते हैं। अदरक को सुखाकर बनाए जाने वाले सोंठ को कई समस्याओं में तो इस्तेमाल किया ही जाता है और इसके अलावा इसका इस्तेमाल खाने में मसाले के रूप में भी किया जाता है। सोंठ और लौंग में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी इन्फ्लेमेटरी,और बीटा कैरोटीन जैसे गुण मौजूद होते हैं। सोंठ और लौंग का एकसाथ सेवन करने से आप शरीर की कई गंभीर समस्याओं को दूर कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।
सोंठ और लौंग के फायदे (Sonth With Clove Benefits in Hindi)
सोंठ और लौंग में मौजूद गुण शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। इन दोनों का एकसाथ सेवन करने से आप कई बीमारियों में भी फायदा पा सकते हैं। लौंग में मौजूद गुण पुरुषों की कई समस्याओं के लिए बहुत उपयोगी माने जाते हैं। आइये आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एस के पांडेय से जानते हैं सोंठ और लौंग के फायदे के बारे में।
इसे भी पढ़ें : बालों के लिए लौंग के फायदे: बालों की समस्याओं में इन 4 तरीकों से करें लौंग का इस्तेमाल
1. इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सोंठ और लौंग का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। सोंठ और लौंग के अंदर कैप्साइसिन और करक्यूमिन जैसे एंटी ऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं। इन दोनों का एकसाथ सेवन करने से इम्यूनिटी सिस्टम को बहुत फायदा मिलता है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए सोंठ और लौंग का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है।
2. दांत दर्द की समस्या में फायदेमंद
लौंग और सोंठ में मौजूद गुण दर्द को दूर करने में बहुत उपयोगी माने जाते हैं। लौंग को दर्द निवारक भी माना जाता है। लौंग में मौजूद एंटी बैक्टीरियल गुण दांत से जुड़े दर्द में बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। लौंग का तेल दांत दर्द को दूर करने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। दर्द के समय अगर एक लौंग और हल्की सी सोंठ दांत के नीचे रखने से दर्द दूर हो जाता है। इन दोनों चीजों को एकसाथ हल्के-हल्के से चबाने से दांत दर्द में आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें : सोने से पहले लौंग खाकर पानी पीने से मिलते हैं कई लाभ, इन 7 समस्याओं से हो सकता है बचाव
3. सांस से जुड़ी समस्या में आराम
लौंग और सोंठ का काढ़ा पीने से सांस से जुड़ी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। सोंठ, लौंग और शहद को एकसाथ मिलाकर इसका काढ़ा बनाएं और दिन में तीन से पांच बार इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको सांस से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। इसे सूंघने मात्र से ही जुकाम, कफ, दमा, ब्रोंकाइटिस, साइनसाइटिस आदि समस्याओं में तुरंत राहत मिलती है।
4. सूजन की समस्या में फायदेमंद
शरीर में सूजन किसी भी समस्या के कारण आ सकती है ऐसे में इस अवसर को दूर करने में अदरक का पाउडर बेहद मददगार है। इसके अंदर गठिया को कम करने के गुण भी पाए जाते हैं ऐसे में आप दो-तीन चम्मच पाउडर को पानी में उबालें और इसका सेवन करें। ऐसा करने से घुटने का दर्द, जोड़ों में आई सूजन आदि दूर हो सकते हैं। आप इसका पेस्ट भी जोड़ों में लगा सकते हैं।
5. पाचन तंत्र के लिए उपयोगी
लौंग के सेवन से पाचन संबंधी समस्याओं से निजात मिलती है। लौंग और सोंठ का एकसाथ सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है। साथ ही लौंग खाने से पेट के कीड़े समाप्त हो जाते हैं। भोजन में प्रतिदिन दो लौंग का सेवन करने से हाजमा और पाचन तंत्र दुरुस्त रहते हैं।
6. उल्टी और मतली में फायदेमंद
उल्टी और मतली की समस्या में लौंग और सोंठ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। उल्टी होने पर भुनी हुई लौंग का पाउडर, सोंठ के पाउडर के साथ मिलाकर शहद के साथ खाने से बहुत फायदा मिलता है। इसके अलावा आप यदि जी मिचला रहा हो तो 2 लौंग पीसकर एक चम्मच शक्कर में थोड़ा-सा पानी मिलाकर उबाल लें व ठंडा कर लें। इसे पीने से जी मिचलाना बंद हो जाता है। साथ ही यह गर्भ ठहरने के दौरान होनी वाली जी मिचलाने की समस्या में फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में सोंठ और गुड़ साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये कई फायदे, जानें इसके सेवन के 4 तरीके
ऊपर बताये गए तरीके से सोंठ और लौंग का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। किसी भी तरह के औषधीय इस्तेमाल से पहले आपको एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)