Doctor Verified

एक साथ खाएं सोंठ और मिश्री, इन 5 परेशानियों में मिलेगा फायदा

Dry Ginger and Rock Sugar Benefits: सोंठ और मिश्री को आयुर्वेद में औषधि माना जाता है, जानें इसका सेवन करने के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
एक साथ खाएं सोंठ और मिश्री, इन 5 परेशानियों में मिलेगा फायदा


Dry Ginger and Rock Sugar Benefits: बारिश और सर्दी के मौसम में लोगों को जुकाम, बुखार और वायरल इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है। इस मौसम में खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बरसात के दौरान फ्लू, इन्फेक्शन समेत पेट से जुडी बीमारियां भी ज्यादा फैलती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए अगर आप हेल्दी चीजों का सेवन करते हैं, तो फायदा मिलेगा। शरीर से जुडी कई गंभीर परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए सोंठ और मिश्री का एक साथ सेवन फायदेमंद माना जाता है। इसका एक साथ सेवन करने से पेट और पाचन से लेकर कई गंभीर परेशानियों में फायदा मिलता है। सोंठ में मौजूद औषधीय गुण शरीर को कई परेशानियों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। यही कारण है की सोंठ का इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं सोंठ और मिश्री का एक साथ सेवन करने के फायदे और सही तरीका।

सोंठ और मिश्री का एक साथ सेवन करने के फायदे-  Dry Ginger and Rock Sugar Benefits in Hindi

सोंठ एक आयुर्वेदिक औषधि है, इसे अदरक को सुखा कर बनाया जाता है। जोड़ों के दर्द को कम करने से लेकर गले में खराश, इन्फेक्शन और जुकाम, पेट में गैस और अपच आदि से छुटकारा पाने के लिए इसका इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। सोंठ के साथ धागे वाली मिश्री का सेवन करने से आपको कई बीमारियों में भी फायदा मिलता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि सोंठ और मिश्री का मिश्रण आयुर्वेद में पुराने समय से ही इस्तेमाल किया जा रहा है। इस मिश्रण का सेवन करने से पेट शांत रहता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। 

Dry Ginger and Rock Sugar Benefits

इसे भी पढ़ें: शहद और सोंठ के फायदे: शहद में सोंठ मिलाकर खाने से दूर होती हैं ये 6 समस्याएं, जानें क्यों खास है ये मिश्रण

सोंठ और मिश्री का एक साथ सेवन करने से ये फायदे मिलते हैं-

1. इम्यूनिटी बूस्ट करने में मददगार 

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने पर आपको कई गंभीर संक्रमणों का खतरा रहता है। सोंठ और मिश्री का एक साथ सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढती है और कई बीमारियों से छुटकारा मिलता है। रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा। 

2. पाचन तंत्र को बनाए मजबूत

खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली की वजह से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है। पाचन तंत्र कमजोर होने पर आपको कई गंभीर परेशानियां होती हैं। इन परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए नियमित रूप से सोंठ और मिश्री का सेवन करना चाहिए। रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच सोंठ और एक चम्मच मिश्री का गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से आपको फायदा मिलेगा।

3. भूख न लगने की समस्या में फायदेमंद

ऐसे लोग जिन्हें भूख कम लगती है, उनके लिए सोंठ और मिश्री किसी औषधि से कम नहीं है। नियमित रूप से सोंठ और मिश्री का सेवन करने से आपको भूख न लगने की समस्या में फायदा मिलेगा। इसके अलावा वजन बढ़ाने के लिए भी इस मिश्रण का सेवन करना फायदेमंद होता है।

4. सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन में फायदेमंद

सर्दी-जुकाम और इन्फेक्शन की समस्या बदलते मौसम में आम होती है। इस मौसम में इन्फेक्शन से बचने के लिए और सर्दी-जुकाम से छुटकारा पाने के लिए सोंठ और मिश्री का एक साथ सेवन करें। सुबह के समय गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच सोंठ और एक चम्मच मिश्री का सेवन करने से फायदा मिलेगा।

5. खांसी और कफ में फायदेमंद 

खांसी और कफ की समस्या में भी सोंठ और मिश्री का सेवन करने से फायदा मिलता है। इसके लिए आप एक चम्मच शहद के साथ एक चम्मच सोंठ और एक चम्मच मिश्री का सेवन करें। दिन में दो से तीन बार इसका सेवन करने से फायदा मिलेगा।

इसे भी पढ़ें: दूध में सोंठ मिलाकर पीने से सेहत को होते हैं ये 5 फायदे

सोंठ और मिश्री का मिश्रण आयुर्वेद में कई समस्याओं के इलाज में इस्तेमाल किया जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहता है और बीमारियों का खतरा कम होता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार मानसून में दूध कैसे पीना चाहिए? जानें सही तरीका, जिससे मिलेगा पूरा फायदा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version