Expert

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक्स, कम होगा बीमारियों का खतरा

Drinks For Liver Detox: इन डिटॉक्स ड्रिंक को पीने से लिवर संबंधित कई बीमारियों से बचा जा सकता हैं। आइए जानते हैं इन ड्रिंक्स के बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
लिवर को डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक्स, कम होगा बीमारियों का खतरा


Drinks For Liver Detox: लिवर शरीर का महत्वपूर्ण अंग होता है। यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ बीमारियों से भी बचाता है। लिवर पाचन तंत्र को मजबूत करता हैं, रक्त को साफ करता है, मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता हैं। लिवर में गंदगी जमा होने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। जैसे डायबिटीज, लिवर सिरोसिस, ब्लड प्रेशर और मोटापा। लिवर को हेल्दी रखने के लिए बाहर के खाने से बचें। साथ ही फ्राई फूड और प्रोसेस्ड फूड भी न खाएं। इस तरह के फूड्स लिवर को सीधा नुकसान पहुंचाते हैं। लिवर को हेल्दी रखने के लिए स्वस्थ खानपान के साथ हेल्दी ड्रिंक्स का सेवन करना भी जरूरी होता है। यह ड्रिंक्स लिवर में जमा गंदगी को साफ करने के साथ शरीर को भी हेल्दी रखेंगी। इन ड्रिंक्स के बारे में जानने के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटीशियन सुमन से।

नींबू पानी

नींबू पानी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसको पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर होने के साथ पाचन-तंत्र भी दुरुस्त रहता हैं। इसको बनाने के लिए 1 गिलास पानी में 1 नींबू निचोड़ सकते हैं। यह ड्रिंक पीने से अपच, गैस की समस्या भी दूर होगी। गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से वजन भी कम होता है।

lemon water

हल्दी की चाय

हल्दी की चाय शरीर की कई समस्याओं को दूर करती है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण लिवर को डिटॉक्स करने के साथ इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाते हैं। इस चाय को बनाने के लिए 1 कप पानी गैस पर रखें। जब पानी गर्म हो जाएं, तो इसमें 1/4 चौथाई चम्मच हल्दी को पानी में मिलाएं। हल्दी के साथ अदरक या दालचीनी को भी मिला सकते हैं। 1 से 2 मिनट उबलने के बाद गुनगुने होने पर इस चाय को छानकर पिएं। 

इसे भी पढ़ें-गर्म पानी में मिलाकर पिएं काली मिर्च पाउडर, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे 

ग्रीन टी

ग्रीन टी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसको पीने से शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर आने के साथ वजन भी कम होता हैं। यह चाय ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करती है। इस चाय को पीने से फैटी लीवर की समस्या भी दूर होती है। दिनभर में 1 कप से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन न करें।

कैमोमाइल चाय 

कैमोमाइल चाय शरीर को आराम देने के साथ बेहतर नींद लाने में भी मदद करती है। इस चाय में सेस्क्यूटरपीन लैक्टोन तत्व पाया जाता है, जो लिवर को डिटॉक्स करता हैं। यह चाय पीने से तनाव में भी आराम मिलता है। यह चाय शरीर की सूजन को दूर करने के साथ लिवर को हेल्दी रखती है।

लिवर को डिटॉक्स करने के लिए इन ड्रिंक्स को पीया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

क्या सोया चाप वाकई सेहत के लिए फायदेमंद होता है? एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में

Disclaimer