मोटापे से परेशान लोग वजन कम करने के लिए जिम से लेकर डाइटिंग तक न जाने क्या-क्या नहीं करते। लेकिन फिर भी सफलता उनके हाथ नहीं लगती। अगर आपका मोटापा भी डाइटिंग से लेकर एक्सरसाइज और कुछ घरेलू उपाय अपनाकर भी कम नहीं हुआ है, तो परेशान न हो क्योंकि हम आपके लिए मोटापा कम करने का जबरदस्त और सफल तरीका लेकर आये है।
इसे भी पढ़ें: 5 तरह के रोग का कारण हो सकते हैं वजन बढ़ाने वाले सप्लीमेंट
जीं हां, बस सोने से पहले एक गिलास जूस पीकर आप मोटापे को बहुत ही आसानी और तेजी से मोटापा कम कर सकते हैं। यकीन नहीं हो रहा...अभी जानिए इस खास जूस को बनाने की रेसिपी। तेजी से मोटापा कम करने वाले इस जूस के बनाने के लिए आपको किसी खास चीज की जरूरत भी नहीं होती है। घर में उपलब्ध कुछ चीजों की मदद से आप इस जूस को आसानी से बना सकते हैं।
सामग्री
- 1 - नींबू
- 1 - ग्लास पानी
- 1 - खीरा
- 1 - चम्म्च पिसा हुआ अदरक
- 1 - चम्मच एलोवेरा जूस
- थोड़ा सा - हरा धनिया
बनाने की विधि
- इन सभी चीजों को पानी में एक साथ मिलाकर मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें।
- अब इस जूस को रात में सोने से पहले पिएं।
- यह जूस आपके वजन को कम कर मोटापा कम करने में बहुत मददगार होता है।
इन सभी चीजों का मिश्रण आपके शरीर के मेटाबॉलिज्म को गति प्रदान करता है और नींद के दौरान आपका मेटाबॉलिज्म एक्टिव होकर मोटापा कम करने में मदद करता है। इस जूस का सेवन नियमित रूप से कुछ दिन करने से मोटापे से निजात पाई जा सकती है। खासतौर से यह जूस पेट की चर्बी को कम करने में यह बेहद मददगार होता है। तो देर किस बात की.......आज ही अपनाये तेजी से वजन कम करने का यह अनोखा उपाय।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source : Getty
Read More Articles on Healthy-Recipes in Hindi