ब्लड प्रेशर बढ़ जाने पर दिल और किडनी की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को हार्ट अटैक, हार्ट फेल्योर, किडनी फेल्योर, कार्डियक अरेस्ट आदि बीमारियों का खतरा ज्यादा रहता है इसलिए हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्हें ऐसे आहारों से बचना चाहिए जो उनके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकते हैं। कुछ आहार ऐसे भी हैं जो आपके ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं। खीरे का जूस पीने से न सिर्फ आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है बल्कि ये आपके शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को भी बाहर निकाल देता है।
क्या हैं खीरे के जूस के फायदे
खीरे एक ऐसा फल है जिसका 90 प्रतिशत हिस्सा पानी होता है इसलिए गर्मियों में इसके सेवन से शरीर को कई लाभ मिलते हैं। गर्मियों में खीरे के सेवन से डिहाइड्रेशन से छुटकारा मिलता है और पेट को ठंडक मिलती है। खीरे में कई खास विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो कई तरह के रोगों से हमारी रक्षा करते हैं। खीरे के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसका जूस नियमित पीने से आपको दिल की बीमारियों और किडनी की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
इसे भी पढ़ें:- बंद धमनियों को साफ करने के लिए आजमाएं ये आसान जर्मन नुस्खा
खीरे में पोषक तत्व
खीरे में कैल्शिमय, नेट्रियम, पोटैशियम आदि कई मिनरल्स पाए जाते हैं। खीरे में कैलोरी बहुत कम होती है क्योंकि इसका ज्यादातर हिस्सा पानी होता है। इसलिए खीरे के खाने से वजन भी घटता है। इन मिनरल्स के अलावा खीरे में कार्बोहाइड्रेट, फैट, फाइबर, ग्लूकोज, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन बी 12, विटामिन बी 6, विटामिन सी और विटामिन डी भी भरपूर पाया जाता है।
ब्लड प्रेशर में खीरा
ब्लड प्रेशर में पोटैशियम वाले आहारों का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को रेगुलेट करता है इसलिए हाइपरटेंशन के मरीजों को इसका नियमित सेवन करना चाहिए। एक बड़े खीरे में लगभग 442 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। आमतौर पर हमें एक दिन में 4700 मिलीग्राम पोटैशिमय की जरूरत पड़ती है। सोडियम को ब्लड प्रेशर का दुश्मन माना जाता है। खीरे में सोडियम बहुत कम होता है इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीज इसे आराम से खा सकते हैं। एक बड़े आकार के खीरे में केवल 6 मिलीग्राम सोडियम होता है।
जूस बनाने के लिए जरूरी सामान
- 3 मध्यम आकार के खीरे
- पानी जरूरत अनुसार
- नींबू का रस
इसे भी पढ़ें:- इन 5 गुणों के कारण हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों में वरदान है ये हर्ब
कैसे बनाएंगे ये जूस
- सबसे पहले खीरे को छीलकर इसका छिलका निकाल लें।
- अब खीरे को छोटे टुकड़ों में काट लें।
- खीरे के इन टुकड़ों को ब्लेंडर में डाल दें।
- लगभग दो मिनट तक इसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।
- ब्लेंड करने के बाद इसको किसी बर्तन में सूती कपड़े या महीन छन्नी से छान लें।
- इसे दबाकर जितना संभव हो जूस निकाल लें।ष
- अगर ज्यादा गाढ़ा है तो इसमें थोड़ा सा पानी मिला लें।
- इस जूस में एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर इसे फ्रिज में रख लें।
- ठंडा होने के बाद इसे पियें।
कैसे फायदा पहुंचाता है ये जूस
खीरे का ये जूस शरीर में इंसुलिन बनाने में मदद करता है। इसमें मौजूद स्टेरॉल्स नामक तत्व कोलेस्ट्रॉल घटाने में मदद करता है। खीरे में पोटैशिमय, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर पाया जाता है और ये तत्व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करते हैं।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On remedies for Diseases In Hindi