पपीता खाने के ढेरों फायदे हम सभी बहुत अच्छी तरह से जानते हैं लेकिन क्या आपने कभी इसके पत्तों का जूस पीया है। अगर पीया है तो ठीक और नहीं पीया तो पीना शुरू कर दीजिए। क्योंकि पपीता खाने के साथ ही इसके पत्तों का जूस पीने से कई तरह की बड़ी बीमारियों को मात दी जा सकती है। पेट और डाइजेशन फिट होना बहुत जरूरी होता है, क्यों कि जब तक आपका पेट सही नही होगा तब तक आप सेहतमंद नही हो सकते हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि आप अपने पेट को स्वस्थ व सेहतमंद रखें। यदि आप इस प्रयास में आगे बढना चाहते हैं और एक घरेलू उपाय की मदद से अपने पेट व आंतों की सेहत को सुधार सकते हैं। अपने पेट को साफ रखने के लिए आप अपने किचन में मौजूद सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए पपीता के पत्ते का रस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाना बहुत आसान है। इस लेख से सीखिए जूस तैयार करना। आइए जानें, पपीते के पत्तों का जूस पीने के फायदे—
- अगर चेहरे पर मुंहासे हैं तो सूखी पपीते की पत्ती ले कर उसे थोड़े से पानी के साथ मिक्स कर के पेस्ट बना लें।फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर सुखा लें और फिर पानी से धो लें।
- इसमें कैंसर विरोधी गुण होते हैं जो कि इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं और सवाईकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर, अग्नाशय, जिगर और फेफड़ों के कैंसर को होने से रोकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बालों को दोबारा उगाने के लिए अपनाएं ये 5 ईजी टिप्स, मिलेगा अच्छा परिणाम
- पपीते की पत्तियों में 50 एक्टिव सामग्रियां होती हैं जो कि सूक्ष्मजीवों जैसे फंगस, कीड़े, परजीवी और कैंसर कोशिकाओं के विभिन्न अन्य रूपों को बढ़ने से रोकती हैं।
इसे भी पढ़ें : दांतों की झनझनाहट को दूर करता है ये 1 घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम
- इन पत्तियों में सर्दी और जुखाम जैसे रोगों से लड़ने की शक्ति होती है। यह खून में व्हाइट ब्लड सेल्स और प्लेटलेट्स को विकास बढ़ा देती है।
- यह मलेरिया से लड़ने में प्रभावकारी है। पपीते की पत्तियों का रस मलेरिया के लक्षणों को बढ़ने से रोकता है।
- डेंगू से लड़ने के लिए पपीते की पत्तियां काफी लाभकारी है। यह गिरते हुए प्लेटलेट को बढ़ाने, खून के थक्के जमने तथा जिगर की क्षति को रोकती है, जो कि डेंगू वायरस के कारण हो जाता है।
- दर्द को दूर करने के लिए एक काढ़ा बनाइए जिसमें एक पपीते की पत्ती को इमली, नमक और एक गिलास पानी के साथ मिक्स कीजिए। फिर इसे उबालिए और जब काढ़ा बन कर ठंडा हो जाए तब इसे पी लीजिए, इससे आपको आराम मिलेगा।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles on Home Remedies in Hindi