इन 5 गुणों के कारण हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों में वरदान है ये हर्ब

हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई तरह की गंभीर दिल की बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है।  हल्दी में ऐसे भी कई गुण हैं जो ब्लड प्रेशर की समस्या से भी राहत दिलाते हैं।

Anurag Anubhav
Written by: Anurag AnubhavUpdated at: Mar 30, 2018 16:10 IST
इन 5 गुणों के कारण हाई ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों में वरदान है ये हर्ब

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

आजकल छोटी उम्र में ही लोग ऐसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं, जिन्हें आमतौर पर वृद्धावस्था की बीमारियां माना जाता था। इसकी सबसे बड़ी वजह आजकल का गलत खानपान और अनियमित जीवनशैली है। जीवनशैली का प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। इसी वजह से आजकल ब्लड प्रेशर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई तरह की गंभीर दिल की बीमारियों की आशंका बढ़ जाती है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से कुछ आसान घरेलू नुस्खों से भी राहत पाई जा सकती है। हल्दी हर घर में मौजूद होती है और इसमें त्वचा संबंधी बहुत से दोषों को दूर करने के गुण होते हैं। लेकिन हल्दी में ऐसे भी कई गुण हैं जो ब्लड प्रेशर की समस्या से भी राहत दिलाते हैं। आइये आपको बताते हैं ब्लड प्रेशर में हल्दी किस तरह से काम करती है।

धमनियों के डैमेज को रोकती है

ब्लड प्रेशर बढ़ने से दिल की बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसका मुख्य कारण है धमनियों में प्लाक का जमा हो जाना। प्लाक जम जाने से रक्त संचार में बाधा पहुंचाती है जिससे दिल का दौर पड़ने की संभावना बढ़ जाती है। ब्लड प्रेशर बढ़ जाने पर बैड कोलेस्ट्रॉल धमनियों में प्लाक के रूप में जमा होने लगता है। हल्दी के सेवन से धमनियों में होने वाला ये प्लाक कम होता है इसलिए इस समस्या से निजात मिल सकती है। यह धमनियों को होने वाले हर तरह के नुकसान से बचाने में सक्षम है।

इसे भी पढ़ें:- लिवर की सूजन और कमजोरी को दूर करते हैं ये आसान घरेलू नुस्खे

ब्लड प्रेशर को नार्मल करे हल्दी

हल्दी न सिर्फ धमनियों को डैमेज को रोकती है बल्कि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर को सामान्य करने में भी कारगर हैं। हल्दी में एक एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है जिसे कर्कुमिन कहते हैं। ये ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार होता है। रोजाना हल्दी के सेवन से आपको ब्लड प्रेशर की समस्या कभी नहीं होती है।

दूर करता है सूजन और दर्द

हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेट्री, एंटी बैक्टीरियल और पेन रिलीविंग गुण पाए जाते हैं। इसलिए हल्दी चोट, मोच, दर्द और सूजन में फायदेमंद है। इसके साथ ही सेल्स को होने वाले डैमेज से बचाती है इसलिए इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। कई बार नसों में सूजन की वजह से भी दिल में दर्द और धड़कन असामान्य होने की समस्या हो जाती है।

इसे भी पढ़ें:- इस तरह करें सेब के सिरके का प्रयोग, घटेगा मोटापा और दूर होंगे कई रोग

नहीं बनते हैं ब्लड क्लॉट्स

लगातार बदलते ब्लड प्रेशर की वजह से प्लेटलेट्स काफी सक्रिय हो जाते हैं और हाई ब्लड प्रेशर की वजह से खून में प्लेटलेट्स की संख्या में बदलाव होने लगता है। इससे धमनियों में क्लॉट्स बनने लगते हैं। इन क्लॉट्स की वजह से हमारा हार्ट जो भी ब्लड पंप करता है वो शरीर के अन्य भागों तक नहीं पहुंच पाता है। हल्दी के सेवन से ब्लड में ये क्लॉट्स नहीं बनते हैं और ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारियों की आशंका भी बहुत हद तक कम हो जाती है।

कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

हल्दी के सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है। ये शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के लेवल को घटाता है। दिल की बीमारियों की मुख्य वजह भी यही कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर होता है। ऐसे में अगर आप रोजाना के आहार में हल्दी का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल खतरे के लेवल तक कभी नहीं पहुंचता है। लेकिन इसके लिए आपको वसा वाले आहारों के सेवन में कमी करनी होगी।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Remedies for Diseases in Hindi

Disclaimer