
खाना खाते समय जब बच्चे अपनी माताओं को कहते हैं कि मां मैंने चार रोटियां खा ली हैं। अब पांचवी रोटी खाने की पेट में जगह नहीं है, तो मां का जवाब होता है कि खाना खाते समय कभी भी रोटियां गिननी नहीं चाहिए। यह इतना आम डायलॉग है कि लगभग हर भारतीय घर में बोला जाता है। आमतौर पर इस बात में मां का अपने बच्चों के प्रति प्यार छिपा हुआ होता है। वह अपने बच्चे को पेट भर खाना खिलाना चाहती हैं, इसलिए रोटी न गिनने की बात करती हैं। मगर सवाल यह उठता है कि बिना गिने रोटियां खाना सेहत के लिए सही होता भी है या नहीं? आज के इस आर्टिकल में हम न्यूट्रिशनिस्ट और डायटीशियन सिल्की महाजन से जानेंगे कि आपको खाना खाते समय रोटियां गिननी चाहिए या नहीं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
रोटियां गिननी चाहिए या नहीं?
डायटीशियन के मुताबिक, आपको खाना खाते समय रोटियों को जरूर गिनना चाहिए। दरअसल, भूख दो तरह की होती है। पहली वह भूख है, जिसमें हम पेट भरने के लिए खाना खाते हैं और दूसरी भूख को हम क्रेविंग्स भी कह सकते हैं। यह भूख शरीर को नहीं बल्कि दिमाग को लगती है। जब आपको कुछ अच्छा खाने का मन करता है, तो आपको क्रेविंग्स महसूस होती है। ऐसे में अगर आप पेट भरने की जगह मन भरकर खाना खाएंगे, तो सेहत को नुकसान हो सकता है। अगर आप पाचन-तंत्र को रोगों से मुक्त रखना चाहते हैं, तो पोर्शन कंट्रोल पर ध्यान देना जरूरी होता है। इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता है। साथ ही, पाचन-तंत्र पर जरूरत से ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है। अगर आप पोर्शन कंट्रोल और पोषक-तत्वों से भरपूर खाने का सेवन करेंगे, तो बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी और इंसान को फोकस करने में आसानी होगी। फिट रहने के लिए आपको अपनी भूख का 80 परसेंट खाना ही खाना चाहिए। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि खाने में न्यूट्रिशन से भरपूर चीजों का ही सेवन करना चाहिए। आइए ओवरईटिंग के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में जानते हैं।
ओवरईटिंग के कारण शरीर को हो सकती हैं कई समस्याएं
मोटापा बढ़ सकता है
ओवरईटिंग की सबसे पहली और आम समस्या मोटापा है। अगर आप मन भरकर खाना खाते हैं, तो पाचन-तंत्र पर ज्यादा दबाव पड़ता है और डाइजेशन स्लो हो जाता है। ऐसे में आपके द्वारा खाया हुआ सारा खाना पेट में जमा होने लगता है और एक्स्ट्रा चर्बी इकट्ठी होने लग जाती है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में सूजन की वजह से बढ़ रहा मोटापा? पिएं हल्दी और मेथी दाने से बनी ये एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रिंक
नींद की समस्याएं
अगर आप जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं, तो सारा दिन सुस्त और आलस महसूस कर सकते हैं। इस वजह से आप सही से कुछ काम नहीं कर पाते हैं और रात में सुकून वाली नींद भी नहीं आती है। साथ ही, रात में सही से नहीं सोने की वजह से चिड़चिड़ापन और सिरदर्द जैसी समस्याओं हो सकती हैं।
शुगर लेवल बढ़ेगा
ओवरईटिंग के कारण टाइप-2 डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप लंबे समय तक ओवरईटिंग करते हैं, तो ब्लड सेल्स ग्लूकोज को एनर्जी में नहीं बदल पाते हैं। इससे आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना आसान नहीं होता है। ऐसे में डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है।
View this post on Instagram
पाचन से जुड़ी समस्याएं
अगर आप ज्यादा मात्रा में खाना खा लेते हैं, तो पाचन प्रक्रिया धीमी हो जाती है। ऐसे में गैस, एसिड रिफ्लिक्स, पेट का फूलना और उल्टियां जैसी समस्याएं हो सकती हैं। जरूरत से ज्यादा खाने की आदत आपके भूख लगने वाले हार्मोन्स से भी छेड़छाड़ कर सकती है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं सुबह की ये 5 आदतें, जानें इनके बारे में
आपको खाना खाते समय बैलेंस डाइट और पोर्शन कंट्रोल का खास ख्याल रखना चाहिए। इससे आप खुद को कई तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं। यही कारण है कि आपको खाना खाते समय रोटियां जरूर गिननी चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version