Does Long Hair Cause Hair Fall: बाल झड़ने की समस्या आम हो गई है। ज्यादातर लोग बाल झड़ने की समस्या से परेशान हैं। हर दिन 50-100 बाल गिरना तो सामान्य माना जाता है, लेकिन इससे ज्यादा अगर बाल झड़ते हैं तो यह गंभीर समस्या है। बाल झड़ने के कई कारण होते हैं। लंबे बाल रखने से भी इस परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बाल लंबे और घने होने के कारण आसानी से खींचे जा सकते हैं और इस कारण टूट सकते हैं। लंबे बाल वाले व्यक्ति के जब बाल टूटते और झड़ते हैं तो इन्हें आसानी से नोटिस किया जा सकता है। कंघी करते समय, सिर धोते समय या अन्य दैनिक गतिविधि करते हुए काफी बाल झड़ रहे हैं तो ये एक समस्या है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने ओम स्किन क्लीनिक, लखनऊ के वरिष्ठ कंसलटेंट डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ देवेश मिश्रा (Dr. Devesh Mishra) से बात की।
क्यों झड़ते हैं लंबे बाल?- Why Long Hair Cause More Hair Fall
वैसे तो बालों की लंबाई से बाल ज्यादा झड़ने का कोई वैज्ञानिक संबंध नहीं है, लेकिन ऐसा देखा गया है कि जिनके लंबे व घने बाल होते हैं, उन्हें बाल झड़ने की समस्या ज्यादा होती है। दरअसल, लंबे बाल अपनी लंबाई के कारण कंघी में आसानी से फंस जाते हैं। इस कारण लंबे बाल ज्यादा आसानी से टूट सकते हैं। छोटे बालों के साथ ये दिक्कत कम होती है। इस कारण छोटे बालों के साथ ये समस्या कम देखी जा सकती है। हालांकि बालों का झड़ना सिर्फ बाहरी कारण से ही संबंधित नहीं है, बल्कि इसके आंतरिक व आनुवांशिक कारण भी होते हैं। स्वास्थ संबंधी कारणों से भी बाल झड़ने की समस्या होती है। यहां लंबे बाल झड़ने के कुछ कारण बताएं जा रहे हैं।
1. कसकर बांधने से
लंबे बालों को कसकर खींचने से वे रोम से गिर सकते हैं। जब बालों की टाइट पोनाीटेल बनाई जाती है या एक्सटेंशन से उन्हें खींचा जाता है तो वे अधिक झड़ सकते हैं।
2. सही देखभाल ना करना
लंबे बालों की देखभाल करना कठिन होता है। बालों की अच्छे से देखभाल ना होने के कारण स्कैल्प पर गंदगी जमने लगती है। इस कारण वे झड़ने लगते हैं।
3. कंघी में जल्दी खींच जाते हैं लंबे बाल
लंबे बाल कंघी में जल्दी उलझ जाते हैं। कंघी में फंसने के कारण उनके टूटने का खतरा ज्यादा रहता है।
4. सही पोषण ना मिलने से
लंबे बालों को अधिक पोषण की जरूरत होती है। सही मात्रा में पोषण ना मिल पाने के कारण भी लंबे बाल झड़ने लगते हैं।
5. हेयर ट्रीटमेंट कराने से
हेयर ट्रीटमेंट से कराने से भी लंबे बाल झड़ने की समस्या होती है। इससे बालों का प्राकृतिक तेल खत्म हो सकता है।
लंबे बालों की देखभाल के टिप्स- Tips For Long Hair
लंबे बालों की देखभाल करना इतना भी मुश्किल काम नहीं है। यहां हम आपको कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं जिनसे आप अपने लंबे बालों की अच्छे से देखभाल कर सकते हैं-
- बालों को समय समय पर धोते रहना चाहिए, जिससे स्कैल्प पर गंदगी ना जमें।
- हफ्ते में दो बार बालों में अच्छे से तेले की मसाज करनी चाहिए।
- हेयर ट्रीटमेंट कराने से बचना चाहिए, क्योंकि इसमें कैमिकल होता है जो बालों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
- बालों को कसकर नहीं बांधना चाहिए।
- अपने आहार में सभी पोषक तत्वों को शामिल करना चाहिए। इससे बालों को अंदरूनी पोषण मिलेगा।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।