Does Ginger And Turmeric Lower BP: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा रहता है। हृदय (हार्ट) के माध्यम से ब्लड शरीर के सभी अंगों में भेजा जाता है। हाई ब्लड प्रेशर की समस्या में आपकी धमनियों में ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा हो जाता है। हाई ब्लड प्रेशर के कारण कई गंभीर स्थितियों का खतरा रहता है। इसे कंट्रोल में रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए प्राकृतिक चीजों का सेवन फायदेमंद होता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या अदरक और हल्दी का सेवन करने से बीपी लो करने में मदद मिलती है?
क्या अदरक और हल्दी से बीपी कंट्रोल होता है?- Does Ginger And Turmeric Lower BP in Hindi
नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "अदरक और हल्दी दोनों में एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। अदरक में गिंजरोल, शोगोल, और जिंजिबेरीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हाई बीपी को कम करने में मदद करते हैं।" इसका सेवन करने से ब्लड वेसल्स को हेल्दी बनाने और ब्लड फ्लो ठीक करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या हार्ट के मरीज फास्टिंग (व्रत) कर सकते हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
हल्दी में पाये जाने करक्यूमिन एंटीऑक्सिडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेट्री, और वेसोडिलेटरी गुण से भरपूर होते हैं। इसका सेवन करने से कई गंभीर समस्याओं को ठीक करने में भी मदद मिलती है। एंटी-ऑक्सीडेंट गुण शरीर को फ्री-रेडिकल्स से बचाने में भी मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से हार्ट हेल्थ को ठीक रखने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है? आसान भाषा में जानें शरीर में कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत
हाई बीपी में कैसे करें हल्दी और अदरक का सेवन?
हाई बीपी को कंट्रोल करने के लिए आप हल्दी और अदरक का सेवन कई तरह से कर सकते हैं। रोजाना सुबह के समय हल्दी और अदरक की चाय पीने से भी बीपी कंट्रोल करने में फायदा मिलता है। लेकिन इसका सेवन बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं करना चाहिए।
हाई बीपी से कैसे बचें?- How to Prevent High Blood Pressure in Hindi
ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या में डॉक्टर मरीजों को कुछ दवाओं का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन इसके साथ ही आपको जीवनशैली और खानपान में जरूरी सुधार करने की सलाह भी दी जाती है। हाई ब्लड प्रेशर से बचने के लिए आपको संतुलित और पौष्टिक भोजन का सेवन करना चाहिए और नियमित रूप से व्यायाम या योग का अभ्यास जरूर करना चाहिए। शारीरिक रूप से निष्क्रिय होने पर भी हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। हाई ब्लड प्रेशर होने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेकर समय पर इलाज जरूर करान चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)
Read Next
ब्लोटिंग (पेट फूलने) की समस्या से छुटकारे के लिए इन 3 बीजों को मिलाकर बनाएं ड्रिंक, मिलेगा आराम
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version