Doctor Verified

क्या वाकई एक्सरसाइज करने से खर्राटे लेने की समस्या कम होती है? जानें डॉक्टर से

Does Exercising Reduce Snoring in Hindi: अगर आप नींद में खर्राटे लेने की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में एक्सरसाइज करना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई एक्सरसाइज करने से खर्राटे लेने की समस्या कम होती है? जानें डॉक्टर से


Does exercising reduce snoring in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी होती है। एक्सरसाइज करने से शरीर चुस्त और दुरुस्त होती है। आजकल लोगों में नींद से जुड़ी समस्याएं ज्यादा देखने को मिल रही हैं। खराब और असंतुलित जीवनशैली के चलते नींद या स्लीपिंग पैटर्न पर प्रभाव पड़ता है। वहीं, कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें जरूरत से ज्यादा नींद आती है और वे नींद में खर्राटे भी लेते हैं। आमतौर पर ऐसा मोटापे या शरीर में ज्यादा चर्बी जमने के कारण होता है। नींद में खर्राटे लेने को लोम आम समझ लेते हैं, जबकि यह स्वास्थ्य संबंधी किसी बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

इस समस्या से पीड़ित लोग अक्सर इसका इलाज खोजने के लिए परेशान रहते हैं। कई बार तमाम कोशिशों के बाद भी समस्या कम होने का नाम नहीं लेती है। ऐसे में कुछ लोगों के मन में एक्सरसाइज का विचार आता है। लेकिन, क्या वाकई एक्सरसाइज करने से खर्राटे लेने की समस्या कम होती है। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं क्या एक्सरसाइज करने से खर्राटे लेना कम होता है? (Does Working Out Decrease Snoring in Hindi) - 

खर्राटे लेने की समस्या क्यों होती है?

डॉक्टर के मुताबिक व्यक्ति खर्राटे तब लेता है, जब सोने के दौरान वह ठीक तरह से सांस नहीं ले पाता है। इस स्थिति में सांस लेने की प्रक्रिया में रुकावट या बाधा आने लगती है। जिसके चलते व्यक्ति नाक से सांस नहीं लेकर मुंह से सांस लेता है और ऐसे में नाक से आवाज लेता है। देखा जाए तो सोने की पोजिशन ठीक नहीं होना या नाक से जुड़ी समस्याएं होने पर खर्राटे लेने की समस्या होती है। कई बार मोटापे से पीड़ित होने पर या ज्यादा शराब पीने के कारण भी ऐसी समस्या हो सकती है। 

snoring-inside

क्या एक्सरसाइज करने से खर्राटे लेने की समस्या कम होती है? 

डॉक्टर की मानें तो अगर आप नींद में खर्राटे लेने की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में एक्सरसाइज करना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। दरअसल, सांस लेने के दौरान हवा के बहाव के चलते टिश्यू के साथ कंपन्न होने लगता है, इससे खर्राटे आते हैं। वहीं, ऐसे में एक्सरसाइज करना आपके लिए मददगार साबित हो सकती है। एक्सरसाइज करने से गले की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है। इससे टिशु पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। एक्सरसाइज करके आप मोटापे को कम कर सकते हैं। मोटापा कम करके आप खर्राटे लेने से राहत पा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें - खर्राटों से छुटकारा पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स, आएगी चैन की नींद 

खर्राटे की समस्या कम करने के लिए कौन सी एक्सरसाइज करें?

  1. खर्राटे की समस्या कम करने के लिए आप जीभ को ऊपर की ओर लाएं और जॉ के नीचे लाकर मिलाएं।
  2. इसके लिए आप जीभ को मुंह के अंदर की ओर घुमाएं और 10 सेकेंड तक होल्ड करके रखें।
  3. इसके लिए आप अपने गालों को पिचकाकर उसे होल्ड करें।
  4. इसके लिए आप अपनी जीभ को स्ट्रेच करें।
  5. खर्राटे से राहत पाने के लिए आप सिंगिंग भी कर सकते हैं।

Read Next

मानसून में छूट गया जिम? इन 9 असरदार टिप्स से घर बैठे बनाए रखें फ‍िटनेस

Disclaimer