Doctor Verified

क्या चावल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

Does Eating Rice Increase Cholesterol: क्या चावल खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, डॉक्टर से जानें इस सवाल का जवाब।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चावल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर


Does Eating Rice Increase Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और जीवनशैली ठीक न होने के कारण लोगों में कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। आज के समय में बुजर्गों से ज्यादा युवा और बच्चे बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। खानपान में गड़बड़ी और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या देखने को मिलती है। बहुत ज्यादा फैटी और तेल-मसाले वाला खाना खाने वाले लोगों में कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है। पहले यह बीमारी आमतौर पर बुजुर्गों में देखी जाती थी, लेकिन अब युवा भी हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज हो रहे हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से आपको हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का भी खतरा रहता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर सेल्स और टिश्यू में फैट और लिपिड की परत बनने लगती है। इस परेशानी में आपको शरीर में कई बदलाव भी देखने को मिलते हैं। इस बीमारी में खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं, क्या चावल खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है?

क्या चावल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है?- Does Eating Rice Increase Cholesterol in Hindi

चावल का सेवन दुनियाभर में खूब किया जाता है। भारत में शायद ही कोई क्षेत्र ऐसा होगा जहां चावल नहीं खाया जाता होगा। चावल खाने को लेकर लोगों में तमाम तरह के मिथक भी हैं। जैसे यह कहा जाता है कि चावल खाने से वजन बढ़ जाता है या पेट निकलता है, उसी तरह यह भी कहा जाता है कि चावल खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। इस सवाल का जवाब जानने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि कोलेस्ट्रॉल होता क्या है।  शरीर में मुख्य रूप से दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल, इन्हें बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि सामान्य मात्रा में चावल खाने से आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है।

 Does Eating Rice Increase Cholesterol

इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाएं ये अंकुरित अनाज, तेजी से मिलेगा फायदा

चावल में कार्ब्स की मात्रा ज्यादा होती है और फाइबर की मात्रा कम। इसलिए ऐसा कहा जाता है कि इसका सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। लेकिन यह एक मिथक मात्र है। चावल में मौजूद गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद करते हैं। चावल में विटामिन बी, फोलिक एसिड, नियासिन और थायमिन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से आपके हार्ट को भी फायदा मिलता है। कोलेस्ट्रॉल के मरीज भी रोजाना संतुलित मात्रा में चावल का सेवन कर सकते हैं।

हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव के टिप्स- High Cholesterol Prevention in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण आपको दिल का दौरा पड़ सकता है और कार्डियक अरेस्ट के शिकार हो सकते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

रातभर पानी में भिगोकर रखें किशमिश, रोज सुबह खाने से शरीर को मिलते हैं ये 6 फायदे

Disclaimer