
Does Eating Fruits Increase Blood Sugar: डायबिटीज खानपान और जीवनशैली से जुड़ी बीमारी है। शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ने की वजह से डायबिटीज की समस्या होती है। इस परेशानी में मरीज को खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है। डायबिटीज में मरीजों को लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स का सेवन करने की सलाह दी जाती है। डायबिटीज के मरीज ब्लड शुगर बढ़ने के डर में फलों को अपनी डाइट में नही शामिल करते हैं। ऐसा कहा जाता है की फल खाने से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई फल खाने से आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है?
क्या फल खाने से शुगर बढ़ता है?- Can Eating Fruits Increase Blood Sugar?
फलों का सेवन करने से शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। फलों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को हेल्दी और फिट रखने के साथ बीमारियों से बचाने का भी काम करते हैं। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स को डाइट में शामिल करने से आपको डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन (एडीए) के अनुसार कई फल मिनरल्स, विटामिन और फाइबर से भरपूर होते हैं और फलों में मौजूद प्लांट कंपाउंड फायटोकेमिकल्स ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करते हैं।
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या माइक्रोवेव में गर्म हुआ खाना खाने से कैंसर होता है? डॉक्टर से जानें सच्चाई
फाइबर की पर्याप्त मात्रा वाले फलों को डाइट में शामिल करने से भी आपको डायबिटीज की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। फाइबर का सेवन करने से शरीर में ग्लूकोज अवशोषण कम होता है और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि ऐसा नहीं है कि सभी फलों का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर बढ़ सकता है। लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फलों का सेवन करने से आपको हाई ब्लड शुगर का खतरा नहीं रहता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए फायदेमंद फल- Fruits To Lower Blood Sugar in Hindi
लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर की पर्याप्त मात्रा वाले फलों का सेवन ब्लड शुगर को कम करने में बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज में लो कार्ब और हाई फाइबर फूड्स बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आप ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए जामुन, खुबानी, आड़ू, नाशपाती, संतरा, पपीता, कीवी, सेब, अंगूर जैसे फलों का सेवन कर सकते हैं। इन फलों का सेवन करने से डायबिटीज में और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)