आज के समय में किडनी स्टोन एक आम समस्या बनती जा रही है। इस समस्या में किडनी में छोटे-छोटे क्रिस्टल बनने लगते हैं। इस समस्या में मरीज को किडनी में तेज दर्द महसूस होता है। इस समस्या को नजरअंदाज करना व्यक्ति के लिए जानलेवा हो सकता है। पथरी का दर्द इतना तेज होता है, जिसमें मरीज को तुरंत अस्पताल जाने की जरुरत होती है। जब शरीर में मिनरल्स और सोडियम आपस में मिलते हैं, तो इससे क्रिस्टल बनने लगते हैं। इन पथरियों का साइज अलग-अलग हो सकता है। मैक्स अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर गौरव गर्ग से जानते हैं कि किडनी स्टोन में ज्यादा लेमन और ग्रीन टी क्यों नहीं पीनी चाहिए।
क्या लेमन और ग्रीन टी ज्यादा पीने हो सकता है किडनी स्टोन? Does Drinking Lemon And Green Tea In Excess Increase Kidney Stone Risk In Hindi
कोरोना के बाद से लोग अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने लगे हैं। ऐसे में लोग दूध वाली चाय की जगह लेमन और ग्रीन टी पीना ज्यादा पसंद करते हैं। इस तरह की चाय से वजन को कंट्रोल रखा जा सकता है। साथ ही, एसिडिटी और गैस को दूर किया जा सकता है। लेकिन, लेमन और ग्रीन टी का सीमित मात्रा में सेवन करने से ही शरीर को फायदा होता है। यदि, आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं, तो इससे कई तरह की समस्याएं भी हो सकती है। इन समस्याओं में किडनी स्टोन को भी शामिल किया जा सकता है। कुछ लोग लेमन और ब्लैक टी अधिक मात्रा में पीते हैं। जिसकी वजह से उनके शरीर में ऑक्सीलेट का स्तर बढ़ जाता है। इसी तरह लेमन टी से मिलने वाला विटामिन सी टूटकर ऑक्सीलेट बनता है, जिससे कैल्शियम बढ़ने लगता है। कैल्शियम की मात्रा बढ़ने से शरीर में किडनी स्टोन होने की संभावना बढ़ जाती है। कैल्शियम के बढ़ने से लिवर, अर्थराइटिस जैसे रोग होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
ज्यादा मात्रा में लेमन और ग्रीन टी का सेवन हो सकता है खतरनाक
वैसे तो नींबू का उपयोग यदि सीमित मात्रा में किया जाए तो इससे क्रिस्टल को बनने से रोका जा सकता है। लेकिन, इसका अत्यधिक सेवन से नुकसान भी हो सकते हैं। नींबू का रस हाई एसिडिक होता है और पेशाब में अत्यधिक एसिड कुछ प्रकार के किडनी स्टोन में सहायक हो सकते हैं। यूरिक एसिड की पथरी के बनने में यह सहायक हो सकते हैं।
इसी तरह ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन जब इसका सीमित मात्रा में सेवन किया जाए। कई तरह की ग्रीन टी में ऑक्सालेट नामक एंजाइम होता है, जो किडनी की पथरी के बनने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है।
इसे भी पढ़ें : किडनी में पथरी क्यों होती है? आसान भाषा में समझें कैसे जमा हो जाते हैं शरीर में पत्थर
किडनी संबंधी समस्या होने पर इस अनदेखा न करें। इसमें देरी करने से पथरी का आकार बढ़ हो सकता है और मरीज को ज्यादा परेशानी हो सकती है। कई बार स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है, जिसकी वजह से मरीज का इलाज तुरंत करना पड़ता है। इस स्थिति से बचने के लिए हल्के लक्षण दिखाई देने पर ही डॉक्टरी की सलाह लें और इस समस्या से जुड़े सभी टेस्ट कराएं।