Does Drinking Alcohol Raise the Risk of Stroke in Hindi: शराब पीना सेहत के लिए काफी नुकसानदायक होता है। इसके बावजूद भी कई लोग नियमित रूप से शराब का सेवन करते हैं। शराब पीने से सिर्फ लिवर डैमेज नहीं होता है। बल्कि, शराब दिल की बीमारियों का भी कारण बनता है। कई अध्ययनों में साबित हुआ है कि शराब पीने से स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है। क्या सच में ज्यादा शराब पीने से स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है? आइए, जानते हैं-
क्या ज्यादा शराब पीने से स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है?- Does drinking alcohol raise the risk of stroke in Hindi
शराब सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है। अध्ययन की मानें तो शराब का सेवन करने से स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आपको बता दें कि शराब का अधिक सेवन करने से इस्केमिक स्ट्रोक और रक्तस्त्रावी स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। अगर आप अधिक शराब पीते हैं, तो 8 फीसदी स्ट्रोक और 16 फीसदी रक्तस्त्रावी स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। लेकिन अगर आप कम मात्रा में शराब पिएंगे, तो स्ट्रोक होने की संभावना कम रहती है।
शराब पीने से स्ट्रोक का जोखिम क्यों बढ़ता है?
1. हाई ब्लड प्रेशर
एक स्टडी के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक का एक बहुत बड़ा रिस्क फैक्टर है। अगर आप अधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। ब्लड प्रेशर स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाता है।
2. डायबिटीज
जब आप ज्यादा शराब का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में इंसुलिन का उत्पादन कम होने लगता है। या फिर शरीर इंसुलिन का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पाता है। अधिक शराब पीने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ता है। फिर जब डायबिटीज रोग होता है, तो स्ट्रोक का जोखिम बढ़ जाता है। यानी डायबिटीज होने पर स्ट्रोक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- World Heart Day: वर्किंग लोग इस तरह रखें अपने दिल की सेहत का ख्याल, हृदय रोगों का जोखिम होगा कम
3. मोटापा
अधिक मात्रा में शराब पीने से मोटापा बढ़ जाता है। मोटापा, स्ट्रोक का एक जोखिम कारक होता है। अगर शराब की वजह से आपका वजन लगातार बढ़ रहा है, तो इसका सेवन करना बंद कर दें। वरना, स्ट्रोक का जोखिम बढ़ सकता है।
4. अनियमित दिल की धड़कन
शराब पीने से दिल की धड़कन अनियमित होने लगती है। ऐसे में स्ट्रोक का जोखिम 5 गुना बढ़ जाता है। इससे आपको दिक्कत हो सकती है।
5. लिवर खराब होना
अधिक शराब पीने से लिवर खराब हो जाता है। जब लिवर खराब होता है, तो स्ट्रोक होने का जोखिम बढ़ जाता है।