Expert

कपूर त्वचा की सूजन को कैसे कम करता है? जानें इस घरेलू उपचार के बारे में

कपूर एंटीबैक्टीरियल और एंटी फंगल गुणों से भरपूर है जो कि त्वचा के लिए कई प्रकार से काम करती है। ऐसे में जानते हैं कपूर का इस्तेमाल त्वचा की सूजन को कैसे कम कर सकता है? जानते हैं इन तमाम चीजों के बारे में विस्तार से।
  • SHARE
  • FOLLOW
कपूर त्वचा की सूजन को कैसे कम करता है? जानें इस घरेलू उपचार के बारे में


कपूर का इस्तेमाल अक्सर घरेलू उपचारों में होता रहा है। कपूर अपने तमाम खास गुणों के लिए जाना जाता है जैसे कि कपूर एंटी बैक्टरियल, एंटीफंगल औऱ एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है। कपूर का इस्तेमाल स्किन में किसी भी इंफेक्शन को कम करने के साथ बचाव में मददगार है। इसके अलावा कपूर का इस्तेमाल खुजली कम करने के साथ किसी भी कीट-पतगों के असर को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, कपूर त्वचा में रेडनेस को कम करने के साथ स्किन की कई समस्याओं को कम करने में मददगार है लेकिन आज हम जानेंगे कि क्या कपूर का इस्तेमाल त्वचा की सूजन को कम करने में भी मददगार है (Does camphor reduce inflammation)? जानते हैं इस बारे में मेकअप आर्टिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रिया सचदेव, ओबेलो सैलून, आलमबाग, लखनऊ से। साथ ही जानने की कोशिश करेंगे कि कपूर त्वचा की सूजन को कैसे कम करता है?

कपूर त्वचा की सूजन को कैसे कम करता है-Does camphor reduce inflammation

मेकअप आर्टिस्ट और कॉस्मेटोलॉजिस्ट प्रिया सचदेव बताती हैं कि कपूर को हमेशा से ही स्किन के लिए सुरक्षित माना गया है। इतना ही नहीं इसे लेकर कई प्रकार के शोध भी हैं जो इस बात को बताते हैं कि स्किन के लिए आप कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जैसे कि NIH की इस स्टडी में बताया गया है कि त्वचा संक्रमण की रोकथाम में कपूर, एक बाइसिकल मोनोटेरपीन कीटोन के संभावित अनुप्रयोग को प्रस्तुत करता है। कपूर न केवल एक सुगंधित यौगिक है, बल्कि अपने गुणों के कारण इसका उपयोग जीवाणु और फंगस जनित त्वचा रोगों के उपचार में भी किया जाता है। कपूर के तेल का उपयोग मुंहासे, एक्जिमा, सूजन, अल्सर और घाव, सोरायसिस और पैरों के फंगल संक्रमण जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं में आराम देने के लिए किया जाता है। इसलिए त्वचा की सूजन को कम करने में भी कपूर का इस्तेमाल मददगार है।

camphor_for_skin_inflammation

इसे भी पढ़ें: क्या बर्फ के इस्तेमाल से त्वचा की सूजन कम होती है? जानें डॉक्टर से

इतना ही नहीं, प्रिया बताती हैं कि कपूर में हल्के एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो त्वचा की सूजन और खुजली को अस्थायी रूप से कम करने में मदद कर सकते हैं। यह त्वचा पर ठंडक का एहसास देता है और हल्का दर्द या जलन कम कर सकता है लेकिन यह सिर्फ बाहरी राहत देता है और गंभीर त्वचा संक्रमण या एलर्जी को पूरी तरह ठीक नहीं करता।

इसे भी पढ़ें: त्वचा के लिए कई तरीकों से फायदेमंद है गुड़हल की चाय, एक्सपर्ट से जानें पीने के फायदे

त्वता की सूजन कम करने के लिए कपूर का इस्तेमाल कैसे करें-How to use camphor to reduce inflammation

कपूर का इस्तेमाल हमेशा पतला करके, यानी तेल या लोशन में मिलाकर ही करें और सीधे त्वचा पर ज्यादा मात्रा में न लगाएं। आप ये कर सकते हैं कि चेहरे की सूजन को कम करने के लिए आप ये कर सकते हैं कि कपूर को नारियल तेल में मिलाकर पका लें और इस तेल को ठंडा कर लें। इसके बाद इस तेल को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। 10 मिनट के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से आपकी चेहरे को ठंडक महसूस होगी और सूजन में भी कमी आ सकती है। इसके अलावा आप कपूर को चंदन में मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं। इसके लिए 2 चम्मच चंदन पाउडर ले लें और इसमें कपूर कूटकर मिला लें। फिर इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट छोड़ दें। इसके बाद ठंडे पानी से अपना चेहरे को पोंछ लें।

अगर सूजन लगातार बनी रहे, रेडनेस बढ़ जाए या फिर दर्द बढ़ जाए तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना जरूरी है। घरेलू उपाय केवल अस्थायी आराम के लिए हैं, गंभीर समस्या के लिए मेडिकल सलाह जरूरी है इसलिए आपको अपनी त्वचा के लिए कपूर का इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट से बात करनी चाहिए।

FAQ

  • कपूर का उपयोग कैसे करें?

    कपूर का उपयोग आप त्वचा के लिए कई प्रकार से कर सकते हैं जैसे कि कपूर को तेल में पकाकर लोग एक्ने की समस्या में लगाते हैं। इसके अलावा आप कपूर को पीसकर और एलोवेरा मिलाकर एक लेप की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं जो कि त्वचा में खुजली को जलन को कम करने में मदद कर सकता है।
  • कपूर का उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

    कपूर का उपयोग करने का सबसे अच्छा तरीका ये है कि आप इसे पोटली में बांध लें और इससे सर्दी-जुकाम के समय सूंघ सकते हैं। दूसरा, आप इसका तेल बनाएं और दर्द में या स्किन के लिए इस्तेमाल करें। 
  • कपूर ठंडा है या गरम?

    कपूर की तासीर ठंडी होती है जो कि ठंडक महसूस कराने के साथ ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मददगार है। इसके अलावा आप कपूर को पानी में डालकर सूंघ भी सकते हैं।

 

 

 

Read Next

बालों के विकास के लिए बांस के पत्तों का उपयोग कैसे करें? खुद एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 06, 2025 17:25 IST

    Published By : Pallavi Kumari

TAGS