फ्रूट जूस में क्‍या आप भी बर्फ मिलाते हैं? जानें इसके नुकसान!

क्रश की गयी बर्फ और फलों के रस को मिलाना आपको अच्छा लगता है? तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं फ्रूट जूस में बर्फ मिलाने के फायदे और नुकसान के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
फ्रूट जूस में क्‍या आप भी बर्फ मिलाते हैं? जानें इसके नुकसान!


फ्रूट जूस में बर्फ मिलाकर पीना हर किसी को अच्‍छा लगता है। जब आप अपने ऑफिस के कैफेटेरिया या किसी लोकल दुकान से फलों का जूस ऑर्डर करते हैं तो जूस के गिलास में क्रश की हुई बर्फ सबसे पहले डाली जाती है। जहां यह बर्फ आपको गर्मी के मौसम में गर्मी से बहुत ज़्यादा राहत प्रदान करती है, इसीलिए क्रश की गयी बर्फ और फलों के रस को मिलाना आपको अच्छा लगता है? तो चलिए आज हम आपको बता रहे हैं फ्रूट जूस में बर्फ मिलाने के फायदे और नुकसान के बारे में।

खुबानी खाने के हैं 5 फायदे, लेकिन 1 वजह से जा सकती है जान

क्रश किया हुआ बर्फ

हो सकता है कि आपने कई लोगों से सुना होगा कि आपको कसी हुई या क्रश की गयी बर्फ और फलों के रस को मिलाना नहीं चाहिए क्योंकि इसके कुछ दुष्प्रभाव हो सकता है, लेकिन यह बात पूरी तरह ग़लत है। यह सिर्फ एक मिथक है। यदि आप अपने फलों के जूस में बर्फ मिलाते हैं तो आपके साथ कुछ भी नहीं होने वाला है।

पोषक की कमी

अगर आप पोषण के लिए फलों का रस पीते हैं, तो क्रश की गयी बर्फ मिलाने से बर्फ जूस के साथ मिल जाएगी। इसका मतलब है कि आपको गिलास में बर्फ को जगह देने के लिए कम फ्रूट जूस रखना होगा। इसी तरह जब आप फलों के रस का ऑर्डर देते हैं, तो गिलास का लगभग 3/4 हिस्सा बर्फ से भर जाता है, इस तरह आपको ताजा फलों का रस गिलास भरकर नहीं मिलता और आप कम जूस का सेवन करते हैं। इसीलिए आप हमेशा दुकानदार से कह दें कि वह आपके जूस में बर्फ नहीं डाले। यदि आप इसे ऊर्जा की बहुत जरूरी खुराक के तौर पर पी रहे हैं, लेकिन अगर आप अपने रस में बर्फ पसंद करते हैं, तो आप अपनी पसंद के हिसाब से इसमें बर्फ डलवा सकते हैं।

हानिकारक प्रभाव

आयुर्वेद में दावा किया गया है कि कुछ भी ठंडा पीने से शरीर की गर्मी कम हो जाती है। दरअसल पित्त या शरीर की गर्मी शरीर के मेटाबॉलिज़्म को काम करने में मदद करता है। हालांकि, जब पित्त बहुत अधिक हो जाता है, तो इसका परिणाम मेटाबॉलिज़्म पर भी पड़ता है और शरीर में रासायनिक असंतुलन होता है। ‘पित्त दोष’ के कारण मुंहासे, दिल की जलन, दस्त या डायरिया और त्वचा पर रैशेज़ हो सकते हैं। ऐसे समय में ठंडी चीज़ें पीने से शरीर का तापमान को कम किया जा सकता है।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Healthy Eating In Hindi

Read Next

खुबानी खाने के हैं 5 फायदे, लेकिन 1 वजह से जा सकती है जान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version