जांघों की मजबूती के लिए रोजाना घर में करें ये 4 एक्‍सरसाइज

जिस प्रकार हम शरीर के अन्‍य अंगों के लिए एक्‍सरसाइज करते हैं उसी तरह से जांघों की मजबूती के लिए भी एक्‍सरसाइज की जरूरत है, जिससे जांघों की मसल्‍स को मजबूत बनाया जा सके। इसे कुछ आसान एक्सरसाइज के माध्यम से मजबूत किया जा सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
जांघों की मजबूती के लिए रोजाना घर में करें ये 4 एक्‍सरसाइज


हमारे शरीर में जांघ बहुत महत्‍वपूर्ण है। सही मायने में देखा जाए तो पूरे शरीर का भार जांघों पर होता है। यह शरीर का वह हिस्‍सा है जिसकी देखभाल जरूरी है। जिस प्रकार हम शरीर के अन्‍य अंगों के लिए एक्‍सरसाइज करते हैं उसी तरह से जांघों की मजबूती के लिए भी एक्‍सरसाइज की जरूरत है, जिससे जांघों की मसल्‍स को मजबूत बनाया जा सके। इसे कुछ आसान एक्सरसाइज के माध्यम से मजबूत किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर की कमजोरी को 10 दिन में दूर करते हैं ये 10 नुस्‍खे

साइड लंज स्वीप

साइड लंज अन्धरुनी और बाहरी दोनों थाई के मसल्स की स्ट्रेंथ को बढ़ाने के लिए काफी अच्छा होता है। इस एक्सरसाइज में किये जाने वाले मूव के द्वारा कोर मसल्स को भी फायदा मिलता है।

कैसे करें: इसको करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरों पर खड़े हो जाएं। इसके बाद अपनी कमर मोड़ते हुए अपने दाए पैर को बाए पैर से बाहर की ओर दायी तरफ लेकर जाए। इस समय अपने बाएं पैर को घुटनों से मोड़ कर रखें। इसके बाद अपने बाये पैर को दाए तरफ लेकर जाए। इस समय इस बात का ध्यान रखें कि आपका दायां पैर बिल्कुल भी नहीं मुड़ा हो। साथ ही साथ इस पूरे एक्सरसाइज के दौरान आपके दोनों हाथ आपके कमर पर हो।

गेट स्विंग

यह एक्सरसाइज बहुत ही अच्छा वार्म-अप मूव माना जाता है। क्योंकि यह आपके कोर मसल्स को एक्टिव रखता है और जिसके कारण अन्धरुनी थाई में मसल्स पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।

कैसे करें: इसको करने के लिए सबसे पहले अपने बाएं पैर पर खड़े हो जाए और अपने दोनों हाथों को अपने सिर के पीछे रखें। इसके बाद अपने दायें पैर को घुटनों से मोड़ें। इसके बाद अपने मुड़े हुए दायें पैर को आगे से घुमाते हुए बाएं पैर की तरफ लेकर जाए। इसको 10 मिनट के लिए करें और फिर से इसे दोहराएं।

साइड प्लैंक लिफ्ट

यह एक्सरसाइज न केवल आपके थाई बल्कि शरीर के लोवर मसल्स के लिए भी काफी फायदेमंद होता है।

कैसे करें: इसको करने के लिए सबसे पहले प्लैंक की मुद्रा में आ जाये। इसके बाद अपने एक तरफ के बॉडी को साइड से उठा लें। इसे इस तरह से करें कि आपके शरीर का एक हतः फर्श पर टिका हो और दूसरा हिस्सा विपरीत दिशा में ऊपर की ओर हो। इसके बाद अपने एक पैर को इसी मुद्रा में 90 डिग्री के कोण पर घुटनों से मोड़ लें। इसको करीबन 15 मिनट तक करना अच्छा माना जाता है।

सूमो स्काट स्लाइड इन

सूमो स्काट स्लाइड इन जैसे एक्सरसाइज को इनर थाई में टोन लाने के लिए सबसे बेहतरीन एक्सरसाइज में माना जाता है। इस एक्सरसाइज को ज्यादा फ़ोर्स के साथ करने पर मसल्स पर काफी अच्छा माना जाता है।

कैसे करें: इसको करने के लिए सबसे पहले अपने दोनों पैरो पर खड़े हो जाए। इसके बाद अपने दोनों घुटनों को 45 डिग्री पर मोड़ लें। इसके बाद अपने दोनों हाथों को सीधा रखते हुए नीचे फर्श पर टच करें। इस समय शरीर में खिंचाव लाने की कोशिश करें। इसके बाद सीधे खड़े हो जाए और अपने दोनों हाथों को ऊपर की ओर लेकर जाए। इस प्रक्रिया को 20 मिनट तक करें।

 

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Sports & Fitness In Hindi

Read Next

6 पैक एब्‍स चाहिए तो रोजाना लें 25 रूपए की ये डाइट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version