Diy Hair Masks For Dry Hair Types: सर्दी आते ही बाल रूखे और बेजान होने लगते हैं। सर्दी में चलने वाली हवा स्किन के साथ बालों को भी ड्राई बनाती हैं। ड्राई होने से बाल कमजोर होकर टूटने लगते है और वह काफी रफ भी लगते हैं। अक्सर बालों को रूखे और बेजान बालों की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार लगाने से मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में बालों को सॉफ्ट और शाइनी बनाने के लिए घर में मौजूद चीजों से भी हेयर मास्क बनाया जा सकता है। यह मास्क बालों को नैचुरल रूप से शाइन देने के साथ हेयरफॉल से भी बचाव करेगा। यह मास्क बालों को लंबे समय तक हेल्दी रखेगा और उलझे बालों की समस्या से भी राहत देगा। आइए जानते हैं सर्दी में ड्राई बालों से छुटकारा पाने के लिए होममेड हेयर मास्क कैसे बनाएं।
1. एवोकाडो, अंडा और नारियल तेल का हेयर मास्क
सामग्री
1 चम्मच- एवोकाडो का पेस्ट
1 - अंडा
1 चम्मच- नारियल तेल
एवोकाडो, अंडा और नारियल तेल का हेयर मास्क कैसे बनाएं
एवोकाडो, अंडा और नारियल तेल के मास्क को बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर एक कटोरी में अच्छे से मिश्रण बनाए। अब इस मिश्रण को बालों और स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को शैंपू करके वॉश करें। यह मास्क मॉइस्चराइज करने के साथ क्यूटिकल्स की मरम्मत करता हैं और जड़ों को मजबूत बनाता हैं।
2. केला और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क
सामग्री
1- पका केला
1 चम्मच- ऑलिव ऑयल
केला और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाने का तरीका
केला और ऑलिव ऑयल का हेयर मास्क बनाने के लिए कटोरी में केले को डालकर अच्छे से चम्मच की सहायत से मैश करें। अब इसमें ऑलिव ऑयल को मिलाकर मिश्रण बनाएं। अब इस मिश्रण को बालों में शैंपू करने से 20 मिनट पहले लगाएं। उसके बाद बालों को शैंपू से वॉश कर लें। यह मास्क बालों में चमक के साथ बालों को पोषण देता है।
इसे भी पढ़ें- Hair Care Tips: बदलते मौसम में इस तरह से करें बालों की देखभाल, मिलेगा फायदा
3. दूध और शहद का हेयर मास्क
सामग्री
5 चम्मच- दूध
2 चम्मच- शहद
दूध और शहद का हेयर मास्क बनाने का तरीका
दूध और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए दोनों चीजों को मिलाकर स्पे बॉटल में भरें। अब इस मिश्रण को स्पे बॉटल की सहायता से पूरे बालों पर छिड़के और इसे 15 मिनट के लिए लगा रहने दें। उसके बाद बालों को शैंपू कर लें। यह मास्क बालों को मजबूत करने के साथ पोषण भी देता है। दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड और शहद में मौजूद केराटिन बालों को हेल्दी रखने में मदद करता हैं।
सर्दी में ड्राई बालों से छुटकारा पाने के लिए इन होममेड हेयर मास्क को बनाकर लगाया जा सकता हैं। हालांकि, लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik