टैन रिमूवल के लिए आजमाएं ये 3 होममेड फ्रूट फेस मास्क

DIY Fruit Face Masks:Fruit Face Mask At Home: ये फ्रूट फेस मास्क चेहरे से टैनिंग हटाने के साथ स्किन को मॉइस्चराइज भी करते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
टैन रिमूवल के लिए आजमाएं ये 3 होममेड फ्रूट फेस मास्क


Fruit Face Mask At Home: स्किन का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। कई बार लगातार धूप में रहने की वजह से चेहरे पर टैनिंग की समस्या हो जाती है। महिलाएं इस टैनिंग से बचने के लिए फेस पर कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन कई बार ये प्रोडक्ट्स उतने कारगर साबित नहीं होते है और नियमित इनका उपयोग स्किन के लिए हानिकारक भी हो सकता है। इन प्रोडक्ट्स में केमिकल का इस्तेमाल किया जाता हैं, जो स्किन के लिए खतरनाक होते हैं। महिलाएं पार्लर में जाकर फेस टैनिंग को हटाने के लिए कई तरह के ट्रीटमेंटस लेती है। लेकिन ये ट्रीटमेंट महंगे होने के साथ इनमें समय भी काफी लगता है। ऐसे में महिलाएं चेहरे पर हुई टैनिंग को दूर करने के लिए ये घर पर बनाएं फ्रूट फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये मास्क स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है। इनके लगाने से स्किन टैनिंग दूर होने के साथ स्किन को पोषण भी मिलेगा। आइए जानते हैं इन फ्रूट फेस मास्क के बारे में।

1. पपीते और संतरे का जूस का फेस मास्क

सामग्री

1 पपीते का टुकड़ा

2 चम्मच संतरे का जूस

बनाने की विधि

पपीते और संतरे का जूस का फेस मास्क बनाने के लिए पपीते को मैश करके और संतरे के जूस को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। अब इस पैक को चेहरे पर 20 से 25 मिनट के लिए लगा के छोड़ दें। उसके बाद नॉर्मल पानी से वॉश करें। ध्यान रखें जब इस मास्क को हटाए, तो चेहरे पर हल्की मसाज करें। इस फेस मास्क को लगाने से दाग-धब्बे दूर होने के साथ टैनिंग की समस्या भी दूर होगी।  

इसे भी पढ़ें- इम्यूनिटी कमजोर कर सकती हैं ये 5 गलत आदतें, जल्दी बनाती हैं बीमार

fruit face mask

2. तरबूज और एवोकाडो फेस मास्क

सामग्री

2 चम्मच तरबूज का रस

2 चम्मच एवोकाडो 

बनाने की विधि

ये मास्क बनाने के लिए तरबूज का रस और मैश किया हुआ एवोकाडो को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा कर छोड़ दें। उसके बाद फेस को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ये मास्क टैनिंग दूर करने के साथ चेहरे की फाइन लाइंस और झुर्रियों की समस्या को भी दूर करने में मदद करता हैं। 

3. केले और दूध का फेस मास्क

सामग्री

1 केला

4 से 5 चम्मच दूध

बनाने की विधि

केले और दूध का फेस मास्क बनाने के लिए दोनों को मिलाकर गाढ़ा मिश्रण तैयार करें। फिर इस मास्क को चेहरे पर 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद नॉर्मल पानी से चेहरे को वॉश करें। इस मास्क को हटाने से पहले स्किन पर हल्के हाथ से मसाज करें। इससे टैनिंग हटाने में मदद मिलेगी। ये मास्क स्किन को मॉइस्चराइज करने के साथ स्किन को ग्लोइंग भी बनाता हैं।

इसे भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं घर पर बने ये 3 फेस पैक, जानें बनाने का तरीका 

ये मास्क स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन हर किसी की स्किन टाइप अलग होती है। ऐसे में स्किन पर ये मास्क लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें। अगर आपने स्किन पर कोई ट्रीटमेंट कराया हैं, तो अपनी ब्यूटी एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए लगाएं घर पर बने ये 3 फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Disclaimer