DIY flower Face Masks To Remove Whiteheads: आजकल की लाइफस्टाइल में इंसान हर वक्त चाहता है कि उसका चेहरा चमकता धमकता रहे ताकि वो खूबसूरत दिख सके, लेकिन दिनभर की भागदौड़, धूप, धूल, मिट्टी और प्रदूषण की वजह से स्किन डैमेज हो जाती है। डैमेज स्किन की वजह से चेहरे पर पिंपल, ब्लैकहेड्स के अलावा व्हाइट हेड्स की समस्या होना आम मानी जाती है। व्हाइट हेड्स की प्रॉब्लम ऑयली स्किन वालों को ज्यादा होती है। नाक और सिर में होने वाले व्हाइट हेड्स चेहरे की खूबसूरती में दाग लगाते हैं, इसलिए वक्त रहते इसका इलाज जरूरी है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं 3 फूलों के मास्क के बारे में, जो आपको व्हाइट हेड्स से छुटकारा दिलाएंगे।
इसे भी पढ़ेंः Onion Hair Serum: घर पर बनाएं प्याज का हेयर सीरम, बालों में डाल देगा नई जान
व्हाइट हेड्स से छुटकारा दिलाएगा इन 3 फूलों का फेस मास्क- DIY flower Face Masks To Remove Whiteheads
1. चमेली के फूलों का फेस मास्क- Jasmine Flower Face Pack
चमेली के फूलों में एंटी फंगल, एंटीमाइक्रोब गुण होते हैं। ये पोषक तत्व चेहरे के व्हाइट हेड्स, ब्लैक हेड्स, पिंपल्स और एक्ने की समस्या से राहत दिलाते हैं। व्हाइट हेड्स से छुटकारा पाने के लिए आप नीचे दिए गए प्रोसेस से चमेली के फूलों का फेस मास्क बना सकते हैं।
- सबसे पहले 10 से 12 पीस चमेली के फूलों को लेकर इसे पानी से अच्छे से धो लें।
- अब फूलों में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर ग्राइंडर में पीस लें।
- अब इस मिश्रण में थोड़ी सी मुल्तानी मिट्टी या बेसन डालकर मास्क तैयार करें।
- अब चेहरे को क्लीनर से साफ करने के बाद चमेली के फूलों का मास्क लगाएं।
- 20 से 25 मिनट तक चेहरे पर चमेली के फूलों का मास्क लगा रहने दें।
- जब फेस मास्क सूख जाए, तो इसे स्क्रब की तरह हल्के हाथों से मसाज करते हुए क्लीन करें।
- आप सप्ताह में 2 बार इस चमेली के फूलों का मास्क लगा सकते हैं।
2. मोगरा के फूलों का फेस मास्क - Mogra Flower Face Mask
मोगरा के फूलों का इस्तेमाल बालों के गजरे के लिए किया जाता है। इसकी खुशबू काफी मनमोहक होती है। व्हाइट हेड्स से छुटकारा पाने के लिए आप मोगरे के फूलों का मास्क ट्राई कर सकते हैं।
- इस फेस मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी मोगरे के फूलों को लेकर पानी से धो लें।
- अब ग्राइंडर में मोगरे के फूल डालें, इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं।
- अगर आपका पेस्ट ज्यादा गाढ़ा हो गया, तो आप इसमें गुलाब जल मिला सकते हैं।
- अब चेहरे को पानी और फेस वॉश से क्लीन करके मोगरे के फूलों का मास्क लगाएं।
- चेहरे पर 20 मिनट तक इस मास्क को लगा रहने दें।
- अब चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करते हुए फेस मास्क को क्लीन करें।
- व्हाइट हेड्स की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए आप सप्ताह में 1 बार इस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः क्या आइस क्यूब लगाकर टैन स्किन को ठीक किया जा सकता है?
3. गुड़हल के फूलों का फेस मास्क
गुड़हल के फूलों में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो स्किन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। व्हाइट हेड्स से छुटकारा दिलाने में भी गुड़हल के फूलों का मास्क बहुत फायदेमंद होता है।
- इस फेस मास्क को बनाने के लिए 2 से 4 पीस गुड़हल के फूलों को ग्राइंडर में पीस लें।
- पिसे हुए गुड़हल के फूलों को एक कटोरी में निकाल लें और इसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं।
- आपका गुड़हल के फूलों का फेस मास्क तैयार हो चुका है।
- अब चेहरे को क्लीन करने के बाद फेस मास्क लगाएं।
- जब यह अच्छी तरह से सूख जाए तो धुल लें। इससे आपके व्हाइट हेड्स जल्दी से रिमूव हो जाएंगे।
नोट: व्हाइट हेड्स की प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए फूलों के फेस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर लें। पैच टेस्ट के दौरान अगर आपको किसी तरह की समस्या होती है, तो इसका इस्तेमाल न करें।
Pic Credit: Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version