Homemade Face Mask For Navratri Fast: आज से नवरात्रि के शुभ दिनों की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में कई लोग 9 दिन का व्रत करते हैं, तो कुछ लोग केवल पूजा-अर्चना करते हैं। नौ दिन के व्रत के दौरान लोग अन्न का सेवन नहीं करते हैं, जिससे उनके चेहरे का निखार कम हो जाता है। लेकिन हर महिला चाहती है कि व्रत के दौरान भी उसके चेहरे पर निखार बना रहे। अब ऐसे में रोज पार्लर से फेशियल कराना तो मुमकिन नहीं। लेकिन घर पर तैयार किये गए फेस मास्क से चेहरे पर निखार पाया जा सकता है। तो आइए इस विषय पर बात करते हुए जानें नवरात्रि के लिए स्पेशल DIY फेस मास्क के बारे में।
दही और बेसन फेस मास्क- Curd And Gram Flour Face Mask
अगर आपको चेहरे पर गोल्डन ग्लो चाहिए, तो यह फेस मास्क अच्छा ऑप्शन हो सकता है। दही और बेसन में मौजूद आवश्यक गुण डार्क स्पॉट्स कम करने और ग्लो बनाए रखने में मदद करेंगे।
फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी, 2 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच गुलाब जल मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट तक रहने दें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें। इसे आप रोज इस्तेमाल कर सकते हैं।
हल्दी और शहद का फेस मास्क- Turmeric And Honey Face Mask
स्किन को हील करने के लिए यह फेस मास्क फायदेमंद होगा। यह डल स्किन और डार्क स्पॉट्स की समस्या कम करने में मददगार हो सकता है।
इस फेस मास्क को तैयार करने के लिए बाउल में 2 चम्मच कच्चा दूध लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच फेशियल हल्दी मिलाएं। चेहरे पर लगातार 10 मिनट तक रहने दें। सूखने के बाद सादे पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़े- चेहरे पर गुड़हल और एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट मास्क लगाने से दूर होंगी ये समस्याएं, जानें इसे बनाने का तरीका
दही और ओट्स का फेस मास्क- Curd And Oats Face Mask
दही और ओट्स का फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच दही लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच ओट्स मिलाएं। इस पेस्ट को 10 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें, फिर सादे पानी से चेहरा साफ कर लें। त्वचा की गहराई से सफाई करने के लिए यह फेस मास्क फायदेमंद है। इससे डार्क स्पॉट्स, डल और ड्राई स्किन से राहत मिल पाएगी।
पपीता और केले का फेस मास्क- Papaya And Banana Face Mask
बाउल में आधा केला और 2 चम्मच पपीते के पल्प मिलाएं। आप चाहे तो इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए रहने दें। इसके बाद सादे पानी से चेहरा धोएं और कोई लाइट मॉइस्चराइजर लगाएं।
इसे भी पढ़े- कील, मुहांसों और झाइयों को कम करेगा अमरूद की पत्तियों से बना ये 2 फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका
चेहरे पर प्राकृतिक निखार बनाए रखने के लिए ये सभी फेस मास्क फायदेमंद है। इनसे आपकी स्किन हाइड्रेटेड रहेगी, साथ ही चेहरे से डलनेस और डार्क स्पॉट्स भी कम होंगे। अगर आपको कोई स्किन एलर्जी रहती है, तो इन फेस मास्क के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version